mercury planet

बन रहा बुधादित्य योग, किस राशि पर कैसा होगा इसका असर? Mercury Planet

Mercury Planet : ज्योतिष में बुध ग्रह (Mercury Planet) को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक (Mercury Planet) माना जाता है। इस बार ये ग्रह 24 मार्च को राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। एक ही राशि में सूर्य और बुध के होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग मीन राशि में बनेगा। किसी के लिए ये योग शुभ फल देने वाला रहेगा किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुध का राशि परिवर्तन…

Mercury Planet

mercury planet
mercury planet

शनि चमकाएंगे इन राशि वालों की किस्‍मत, देंगे बेशुमार धन saturn transit

मेष राशि
बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। दूर-दराज की लाभदायक यात्रा करने का मौका मिलेगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए समय ठीक है। इस दौरान किसी भी विवाद से दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा। किसी को भी पैसा देते समय सावधानी रखें।

वृषभ राशि
बुध के राशि परिवर्तन से बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी बड़े काम के एग्रीमेंट भी इस दौरान हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग भी बन रहे हैं। परिवार में किसी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि
बुध के राशि परिवर्तन से शासन-सत्ता का साथ मिलेगा और सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है। मकान अथवा वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है। सरकारी टेंडर से जुड़े काम भी आपके पक्ष में हो सकते हैं।

बहुत कारगर हैं सिंदूर के उपाय! पैसों की तंगी होती है दूर Sindoor ke Upay

कर्क राशि
बुध ग्रह आपको धर्म और अध्यात्म की ओर लेकर जा सकता है। जो लोग आपके विरुद्ध थे वही आपका साथ देंगे। अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि
आठवां बुध आपके सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। त्वचा से संबंधित बीमारियां इस दौरान आपको हो सकती है। ऑफिस में आपके साथी ही आपकी काट कर सकते हैं, इसलिए संभलकर रहें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले बाहर की सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। बड़े अधिकारियों से मीठा बोलें। विद्यार्थियों के लिए ये समय मेहनत करने वाला रहेगा।

कन्या राशि
इस राशि से बुध ग्रह सातवें स्थान पर रहेगा। इसके प्रभाव से आपको फायदा होने के योग बन रहे हैं। इस अवधि के मध्य किसी भी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित बातों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।

budh ast बुध खोलेंगे इन राशि वालों का नसीब, बरसाएंगे बेशुमार पैसा !

तुला राशि
इस समय आपको अपनी योजनाएं छिपाकर रखनी होगी। सेहत की नजरिए ये समय थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपके खिलाफ षड़यंत्र भी रचा जा सकता है। मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अटके हुए पैसे भी इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बुध का प्रभाव आपकी राशि के लिए बेहतर सफलता दिलाने वाला रहेगा। इसके प्रभाव से आपके आय के साधन तो बढ़ेंगे ही, साथ ही कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
बुध के राशि परिवर्तन से आपके जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। दोस्तों और सगे- संबंधियों से जुड़े कोई शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की योजना इस समय पूरी हो सकती है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। किसी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

Fast festival शुरू हुआ चैत्र मास, ये हैं इस महीने के तीज-त्योहार

मकर राशि
परिवार में पहले से चला आ रही विवाद खत्म हो सकता है। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस और नौकरी में फायदे के योग बन रहे हैं। आपके निर्णय सही साबित होंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। जो भी करें, सोच-समझकर करें।

कुंभ राशि
बुध के राशि परिवर्तन से आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। अटका हुआ पैसा भी इस समय आपको मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

mercury planet
mercury planet

मीन राशि
बुध का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। अटके हुए कामों में गति आएगी। जो लोग रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। मकान अथवा वाहन खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।