Jupiter Rise : ज्योतिष शास्त्र (Jupiter Rise) के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर राशि बदलता है और अस्त व उदय (Jupiter Rise) भी होता है। ग्रहों के अस्त व उदय होने का प्रभाव सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में जरूर दिखाई देता है। इसी क्रम में 23 मार्च की सुबह गुरु ग्रह उदय हो जाएगा, जो 23 फरवरी से अस्त था। हालांकि गुरु ग्रह के उदय होने के समय को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद है। फिर भी अधिकांश ज्योतिषी 23 मार्च को सही समय मान रहे हैं।
Jupiter Rise

गुरु के उदय होने से देश में शिक्षा और धर्म से संबंधित मामलों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आगे जानिए राशियों पर गुरु के उदय होने का प्रभाव…
Love Vastu Tips लव पार्टनर पाने के लिए करें फूलों के ये उपाय, हो जाएंगे सिंगल से डबल
मेष राशि
इस राशि के लोगों को इनकम ऑफ सोर्स यानी कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। इससे इनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों का कामकाज का दायरा पहले से अधिक बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही बिजनेस में कोई फायदे वाली डील हो सकती है।
मिथुन राशि
गुरु के उदय होने से इस राशि के लोगों में धर्म के प्रति दिलचस्पी बढ़ सकती है और आध्यात्म की ओर भी रूझान रहेगा। सामाजिक कार्यों के चलते किसी कार्यक्रम में सम्मानित होने का मौका भी मिल सकता है।
Vastu Shastra फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर बरकत करता है यह पौधा
कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए गुरु का उदय होने ठीक नहीं कहा जा सकता। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा मिलने का योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच कोई विवाद है तो वह दूर हो सकता है, जिससे वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को पहले की गई मेहनत का फायदा इस समय मिल सकता है। दूर-दराज की यात्राएं होने का योग भी बन रहा है, जो सफलता दिलाएगी। मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है।
यूपी में है भगवान चित्रगुप्त का प्राचीन मंदिर, विष्णु ने की थी स्थापना
तुला राशि
इस राशि के लोगों को उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। शिक्षा से जुड़ा जो काम अटका पड़ा था, वो हो सकता है। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए समय ठीक नही है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात वाद-विवाद हो सकता है। इस समय इस राशि के लोगों को खुद पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है।
धनु राशि
गुरु ग्रह के उदय होने से इस राशि वालों को मध्यम फलों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने की खुशी रहेगी। लंबी यात्रा के योग भी इस समय बन रहे हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
Maa Naina Devi अजब है इस शक्तिपीठ की महिमा, दर्शन करने से होती कामना की पूर्ति
मकर राशि
इस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। अटका हुआ धन इस समय मिलने से खुशी का अनुभव होगा। आपकी बुद्धि के बल पर आप हर काम आसानी से निपटा लेंगे। और आपकी मधुरी बोली आपको मान-सम्मान दिलाएगी।
कुंभ राशि
जो लोग धर्म के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें गुरु के उदय होने से फायदा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में काम करने वाले लोगों का प्रमोशन भी इस समय हो सकता है। हालांकि कोई मानसिक चिंता इस दौरान बनी रहेगी।

मीन राशि
पैसा अधिक खर्च होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। न चाहते हुए भी अनचाहे खर्च करना पड़ सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।