Trigrahi Yog April 2022 : ज्योतिष शास्त्र (Trigrahi Yog) के मुताबिक किसी भी ग्रह की स्थिति में छोटा सा परिवर्तन (Trigrahi Yog) लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर डालता है। फिर अहम ग्रहों के युति बनाने या राशि परिवर्तन करने का समय तो बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इस नजर से देखें तो अप्रैल 2022 बेहद खास महीना है क्योंकि इसमें सभी 9 ग्रह राशियां बदल रहे हैं। इनमें से 3 बड़े ग्रह बुध, राहु और सूर्य तो एक ही राशि मेष में रहेंगे। 8 अप्रैल को बुध, 12 अप्रैल को राहु और 14 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में प्रवेश हो चुका है।
Trigrahi Yog April 2022
कर्ज के बोझ से हैं परेशान तो अजमाएं लाल किताब के ये उपाय Lal Kitab ke Upay
हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें उपाय, पाप ग्रह भी देंगे शुभ फल
इसके चलते मेष राशि में बना त्रिग्रही योग सभी 12 राशि वालों के जीवन पर असर डालेगा। यह त्रिग्रही योग 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है।
मिथुन राशि: त्रिग्रही योग के निर्माण से मिथुन राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योकि आपके 11वें स्थान में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जिसे इनकम और लाभ स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार मेंं निवेश के लिए यह भी यह समय अनुकूल है। इस समय आप निवेश कर सकते हैं। हालांकि यहां पर यह देखने वाली बात होगी कि राहु और सूर्य देव आपकी कुंडली में किस स्थिति में विराजमान हैं। मतलब उनकी स्थिति शुभ है या अशुभ है।
कर्क राशि: आपकी राशि से त्रिग्रही योग का निर्माण दशम स्थान में होगा, जिसे करियर और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं व्यापार में मुनाफे के योग हैं। कारोबार में कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। लेकिन कुंडली में राहु और सूर्य की स्थिति देखना बहुत जरूरी है।
गुरु और शुक्र की युति से दुनिया भर में बदलेंगे समीकरण! Astrology
यदि बनना चाहते हैं अमीर, तो गर्मी में इन वस्तुओं का दान करें Astro Tips
सिंह राशि: त्रिग्रही योग का निर्माण आपके नवम भाव में होगा, जिसे भाग्य स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम बनेंगे। साथ ही व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मतलब वह कोई प्रतियोगी परीक्षा को पास कर सकते हैं। या कहीं एडमिशन ले सकते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए कुंडली में सूर्य देव की स्थिति को देखना बहुत जरूरी है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।