Weekly Horoscope

सात दिन तक तक चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत! Weekly Horoscope

Weekly Horoscope : यह सप्ताह (Weekly Horoscope) जहां कुछ राशि वालों को अचानक धन का लाभ कराएगा तो वहीं (Weekly Horoscope) कुछ राशि वालों के परिवार में खुशियां लाएगा। आइए जानते हैं कि यह सप्‍ताह (4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2022 तक) सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Weekly Horoscope 4 To 10 April 2022

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

नवरात्रि के इस दिन बन रहा है अत्यंत शुभ संयोग, मां लक्ष्मी की पूजा से होगी धनवर्षा! 

मेष (Aries): इस सप्ताह व्यापारिक यात्राएं होंगी जिसमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ आर्थिक सुख भी प्राप्त होगा। आप किसी भी कार्य को आसानी के साथ पूरा करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

वृषभ (Taurus): इस सप्ताह ससुराल परिवार से शुभ समाचार मिल सकते है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

Weekly Horoscope मिथुन (Gemini): इस सप्ताह परिवार का उत्तम सुख एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। आपके उत्साह और जोश में वृद्धि देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। किसी परिचित व्यक्ति से काफी समय बाद मुलाकात हो सकती है।

इन राशि वालों को शनि का गोचर करेगा मालामाल! Shani Gochar 2022

कर्क (Cancer): इस सप्ताह गृहस्थ जीवन में आनंदमयी वातावरण देखने को मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्‍सा ले सकते हैं, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा या मनचाही यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह (Leo): इस सप्ताह अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का हर संभव सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार के घर जाने की योजना बनेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों और मित्रों की तरफ से भी हर संभव सहयोग और सहायता हासिल होगी।

Weekly Horoscope कन्या (Virgo): इस सप्ताह व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी हुई है। आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

केतु के गोचर से इन राशि वालों को मिलेगा धनलाभ Ketu Gochar 2022

तुला (Libra): इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन सुखद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र या धार्मिक क्षेत्र से संबंधित यात्राएं होंगी। अपनी बुद्धिमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण विरोधी वर्ग को खुश करने में कामयाब रहेंगे। माता के साथ अच्छा व्यवहार रखें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): इस सप्ताह आपको सुखद समाचार मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार की तरफ से मिलने वाले सुख में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। इस सप्ताह दूसरों की भलाई और जन कल्याण के कार्यों में रूचि बनी रहेगी। आपको कार्य क्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी।

Weekly Horoscope धनु (Sagittarius): इस सप्ताह घर-परिवार में किसी तरह का धार्मिक कार्य या मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। नये-नये लोगों से मित्रता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बनी रहेगी।

नवरात्रि में राशि के अनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं फूल, जल्द आएंगे अच्छे दिन 

मकर (Capricorn): इस सप्ताह कानूनी विवाद व अदालती मामलों में सफलता मिलेगी। कामकाज तरक्की पर रहेगा। आप विपरीत स्थिति से निपटने के लिए हमेशा अपने साहस और धैर्य का उचित इस्तेमाल करेंगे। भागीदारी में किए गए काम आपको सफलता प्रदान करेंगे। ईश्वरीय सहायता आपके साथ है।

कुंभ (Aquarius): इस सप्ताह आपको एक से अधिक स्रोत से धन-लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, जीवनसाथी और संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। यदि आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह विवाह होने या बात पक्‍की होने के योग बन रहे हैं।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

मीन (Pisces): इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। आप वार्तालाप में निपुण होने के कारण दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।