Vastu Tips : वास्तु (Vastu Tips) का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार (Vastu Tips) नहीं बना हो तो घर मे बिना वजह क्लेश और घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वहीं आपको बता दें कि घर के हर कोने का अपना अलग महत्व होता है और घर की सुख-शाति के लिए हर स्थान का दोष मुक्त होना जरूरी है। तब ही घर में सुख- शांति का वास रहता है।
Vastu Tips For Home
घोड़े की नाल का इस तरह करें इस्तेमाल, नौकरी-व्यापार में होगी खूब तरक्की Ghode ki naal
अप्रैल में इस दिन से बने रहे हैं शादी के लिए शुभ मुहूर्त Shaadi Muhurat 2022
यहां हम बात करने जा रहे हैं घर की और कार्यस्थल की सीढ़ियों के बारे में। आपने देखा होगा जो घर की सीढ़ियां होती है उसके नीचे लोग कबाड़ा रख देते हैं। डस्टबिन रख देते हैं। साथ ही और सामान रख देते हैं, तो कि गलत है। वास्तु में इसको लेकर कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में…
ये ग्रह होते हैं प्रभावित
वास्तु अनुसार के अनुसार जिन घरों में सीढ़ियां गलत जगह पर होती हैं, वहां दिक्कतें अचानक ही पैदा होने लगती हैं। उनके मुताबिक घर के अंदर की सीढ़ियां मंगल ग्रह को प्रभावित करती हैं, जबकि बाहर की सीढ़ियों का संबंध शुक्र ग्रह से होता है।
पूजा के लिए तिल के तेल या घी का दीपक, कौन सा सही? Diya in Worship
भगवान श्रीकृष्ण ने बताए थे वास्तु के ये नियम, बढ़ता है धन Vastu Shastra
इस दिशा में होनी चाहिए सीढ़ियां
वास्तु शास्त्र अनुसार सीढ़ियों के निर्माण के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। उनके मुताबिक नैऋत्य कोण में सीढ़ियां बनाने से सबसे अधिक लाभ होता है। इस दिशा को सीढ़ियों के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा, दक्षिण दिशा की ओर या फिर पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर सीढ़ियों का निर्माण भी बेहतर माना जाता है। इसके अलावा, चौड़ी सीढ़ियां, जो रोशनी से भरपूर हों, उन्हें भी अच्छा माना गया है।
अक्सर देखा जाता है कि लोग जगह बचाने के लिए सीढ़ियों के नीचे पूजाघर, बाथरूम या फिर रसोई तक बना डालते हैं। जो कि गलत है। ऐसा करने से घर में सुख- शाति का अभाव रहता है। हालांकि कुछ सीढ़ियों के नीचे के स्थान को स्टोररूम की तरह प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस स्थान की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है।
आर्थिक संकटों का करना पड़ सकता है सामना
सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पल की अलमारी और गहने पैसे की अलमारी न रखें। तिजोरी और अलमारी न बनवाएं। ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।