Ukraine Russia War : रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Ukraine Russia War) चल रहा है। लेकिन इस युद्ध के पीछे नवग्रह (Ukraine Russia War) का क्या रोल है। यह हम इस आर्टिकल में बताएंगे। यही नहीं ग्रहों के इस रोल का असर भारत देश की दशा और दिशा बदल सकता है। आपको बता दें कि विगत 27 फरवरी को पंचग्रही योग बना था और यह आगामी 10 फरवरी तक रहने वाला है।
Ukraine Russia War
Astrology इन राशि वालों पर रहती है हमेशा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
हथेली में विवाह रेखा हो ऐसी, तो बेमिसाल रहती है पति-पत्नी की जोड़ी Palmistry
जब भी कुछ (Ukraine Russia War) ग्रह विशेष राशि में एक साथ आ जाते हैं तो देश, काल पात्र के अनुसार कुछ परिवर्तन अवश्य आते हैं। अक्सर सीमा विवाद होते हैं। इन दिनों ये पंचग्रही योग रुस और युक्रेन के मध्य सीमा विवाद बढ़ाएंगे। युद्ध 1962 में भी हुआ था और 2022 में भी हो रहा है। तब भी अंतर्राष्ट्रीय मसला बना था। आज भी बना है।
ज्योतिष शास्त्र ,ऐसी खगोलीय घटनाओं का जन जीवन पर अपेक्षित प्रभावों तथा बदलाव का विवेचन करता है। भारत में हो रहे चुनावों के अप्रत्याशित परिणाम आएंगे। कुछ सत्तारुढ़ होंगे कुछ सत्ता खो बैठेंगे। ये पंचग्रही योग 10 मार्च तक प्रभावी रहेगा और इसी मध्य चुनाव परिणाम भी आ जाएंगे। इन दिनों काल सर्प योग भी प्रभावी रहेगा जो अप्रत्याशित घटनाओं का द्योतक है।
चांदी का टुकड़ा जेब में रखने से बरसता है पैसा! Lal Kitab ke Upay
यदि मोटे तोैर पर देखें तो 5 ग्रहों का मकर राशि में बना जमघट 5 राशि के लोगों के लिए जीवन में अच्छा परिवर्तन लाएंगे। मेष, वृषभ ,कर्क, तुला, मकर राशि वालों को चुनावों का लाभ मिलेगा। खोई सत्ता प्राप्त होगी या नई सत्ता मिलेगी। इन राशि के छात्र जातकों को शिक्षा, जॉब आदि में लाभ मिलेगा। व्यापारियों को अपने व्यवसाय, रियल एस्टेट से जुड़े लोगों का भाग्य खुलेगा यानी रुके प्रापर्टी डील मेच्योर होंगे। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र, शनि, बुध, चंद्र तथा मंगल अच्छी पोजीशन में हैं, उनके लिए 5 ग्रही योग किस्मत पलटने वाला योग सिद्ध होगा।
स्वयं महादेव करते हैं इस मंदिर की रक्षा, धरती नष्ट होने पर भी…
27 फरवरी,2022 को मकर राशि में विशेष पंचायत आरंभ हो चुकी है। बुध, मंगल व शनि पहले से इसमें बैठे थे। उसी दिन चंद्रमा और शुक्र भी आ गए। इसलिए 5 राज्यों के चुनावी नतीजे इन 5 ग्रहों से प्रभावित रहेंगे। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को अपेक्षित हैं। तीन ग्रह- शुक्र, मंगल और शनि मकर राशि में औेर दो ग्रह बुध व गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। मकर तथा कुंभ राशियां, शनि ग्रह से संचालित हैं। जिनकी कुंडली में शनि उच्च या कारक ग्रह हैं, उनके लिए इलैक्शन के रिजल्ट किस्मत पलट साबित होंगे।
जिनके जन्मांग में पूर्ण कालसर्प योग है, उनका भाग्य भी बदलने वाला है। अर्श से फर्श पर और फर्श से अर्श तक की पोजीशन बनेगी अर्थात अचानक सरकार का फायदा मिल सकता है। जो सोचा वो होगा नहीं, जिसे नहीं सोचा वह अचानक हो जाएगा। यही है कालसर्प योग का कमाल।
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषाचार्य, चंडीगढ़
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।