Surya Grahan 2022

इस राशि और नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022 :  सूर्य ग्रहण को धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बहुत खास माना जाता है। वर्ष 2022 में कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण, जबकि 2 चंद्र ग्रहण होंगे। पंचांग के मुताबिक इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कब और किस नक्षत्र में लगेगा इस बारे में जानते हैं।

Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

शुक्र का गोचर, इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान! Venus Transit

बढ़ेगी बेशुमार धन-दौलत, महाशिवरात्रि पर शिवजी को चढ़ाएं ये फूल Mahashivratri 2022

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण
पंचांग के मुताबिक साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022, शनिवार के दिन लगेगा। ग्रहण दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 7 मिनट लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। इसे दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अमेरिका, अटलांटिक पेसिफिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है अघोरी का जीवन, जानें रहस्य Aghori sadhu

किस राशि और नक्षत्र में लगेगा पहला सूर्य ग्रहण?
साल का पहला सूर्य ग्रहण भरणी नक्षत्र में लगेगा। वहीं यह सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। इसके अलावा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा।

आज से बदल जाएगा इन राशि वालों का भाग्‍य! जानें अपने बारे में Mangal Gochar 2022

ग्रहण के दौरान क्या ना करें?
शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। ग्रहण की भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए। साथ ही तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। सूर्य ग्रहण शुरू होने पर घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सूई और चाकू या अन्य नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।

Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।