Surya Gochar 2022: 14 अप्रैल 2022 को सूर्य (Surya Gochar) राशि बदलकर मेष में प्रवेश कर गए हैं। अगले 30 दिन तक सूर्य (Surya Gochar) इसी राशि में रहेंगे और इसका शुभ-अशुभ असर सभी 12 राशि वालों पर होगा। इनमें से 3 राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर बेहद शुभ साबित होगा।
Surya Gochar 2022
घोड़े की नाल का इस तरह करें इस्तेमाल, नौकरी-व्यापार में होगी खूब तरक्की Ghode ki naal
मेष (Aries): सूर्य का गोचर इसी राशि में हो रहा है, जो कि अशुभ फल देने वाला है। जातकों का गुस्सा बढ़ेगा। कार्य स्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधान रहें, खर्चे बढ़ेंगे।
वृष (Taurus): आपके खर्चे बढ़ेंगे और काम में बाधाएं आएंगी। अनिद्रा की समस्या हो सकती है। हालांकि विदेश से लाभ हो सकता है। कार्य स्थल पर अपने दुश्मनों से सावधान रहें। अधिकारियों से सतर्क रहें।
मिथुन (Gemini): बड़ा धन लाभ हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। करियर में आपके लिए समय अच्छा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
अप्रैल में इस दिन से बने रहे हैं शादी के लिए शुभ मुहूर्त Shaadi Muhurat 2022
कर्क (Cancer): कामों में सफलता मिलेगी। परिजन प्रसन्न रहेंगे। कार्य स्थल पर शानदार माहौल रहेगा। प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं। कारोबारियों को लाभ होगा।
सिंह (Leo): मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे। कोई बीमारी परेशान कर सकती है। कामों में रुकावटें आएंगी। परिजन नाराज हो सकते हैं।
कन्या (Virgo): कामकाज सामन्य रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चे बढ़ने से परेशान रहेंगे।
चैत्र पूर्णिमा पर कर लें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन Chaitra Purnima 2022
तुला (Libra): कामकाज पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। खासतौर पर पार्टनरशिप वाले कामों को लेकर सजग रहेगा। थकान महसूस होगी।
वृश्चिक (Scorpio): बीमारी से राहत मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रुका पैसा मिलेगा। साथ ही पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कुल मिलाकर यह समय अच्छा रहेगा।
धनु (Sagittarius): कामकाजी लोगों के लिए समय ठीक है। मान-सम्मान मिलेगा। पैसा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पार्टनर से अच्छी बनेगी।
शनि देव खोलेंगे इन राशि वालों की किस्मत का ताला Shani Gochar 2022
मकर (Capricorn): करियर के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें, उन्हें कोई परेशानी हो सकती है। संपत्ति संबंधी कोई कष्ट हो सकता है।
कुंभ (Aquarius): निवेश से लाभ होगा। पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें। सेहत का ख्याल रखें।
मीन (Pisces): धन हानि हो सकती है। अहंकार से बचें, वरना अपना नुकसान करा बैठेंगे। खर्चे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। विवाद में फंसने की आशंका है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।