Shani Dev : कुछ लोग (Shani Dev) पैदाइशी तौर पर किस्मत होते हैं। वे कोई भी काम करें उन्हें आसानी से सफलता (Shani Dev) मिल जाती है। वे खूब पैसा कमाते हैं और नाम भी कमाते हैं। इसके पीछे उन पर हमेशा रहने वाली शनि की कृपा जिम्मेदार है। दरअसल, न्याय के देवता माने गए शनि 3 राशि के जातकों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं। इसके चलते शनि की महादशा साढ़ेसाती और ढैय्या तक में इन राशि वाले लोगों की किस्मत उनका साथ नहीं छोड़ती और वे इस अवधि में भी खूब फायदा कमाते हैं।
Shani Dev
Amalaki Ekadashi 2022 : आमलकी एकादशी, जानें महत्व और पूजा विधि
कब से शुरु होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि Chaitra Navratri 2022
तुला राशि (Libra): तुला राशि शनि देव की सबसे प्रिय राशि मानी जाती है। इस कारण तुला राशि के लोगों पर शनि की हमेशा कृपा रहती है। वे मेहनती, ईमानदार होते हैं और अपने जीवन में ऊंचा मुकाम पाते हैं। आमतौर पर यह अपने जीवन का हर लक्ष्य हासिल कर लेते हैं। ये लोग यदि शनि चालीसा का पाठ करें तो इन पर शनि की बेशुमार कृपा बरसती है।
शनिदेव बरसाते हैं छप्परफाड़ पैसा, यदि घर में कर लिया ये काम Shami Plant
कुंभ राशि (Aqurius): कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और वे हमेशा इस राशि वालों पर मेहरबान रहते हैं। शनि के प्रभाव के चलते इस राशि के लोग मेहनती, सभी की मदद करने वाले, अच्छे लीडर और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले होते हैं। ये लोग अच्छे लीडर बनते हैं और खूब नाम कमाते हैं।
इन राशि वालों की जिंदगी बेहाल करेंगे राहु-केतु Rahu Ketu
मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के स्वामी भी शनि ग्रह हैं। शनि के प्रभाव के चलते ये लोग कड़ी मेहनत करके हर वो चीज हासिल कर लेते हैं, जो वे पाना चाहते हैं। इस राशि के जातकों को शनि की कृपा से जीवन में हर सुख मिलता है और वे हमेशा खूब तरक्की करते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।