Shani Dev Temple

Shani Dev चमत्कारों से भरा है शनिदेव का ये मंदिर, यूपी में है स्थित

Shani Dev Temple : वैदिक ज्योतिष में शनि देव (Shani Dev) को कर्मफल दाता कहा जाता है। मतलब मनुष्य जैसे कर्म करता है, शनि देव उसको वैसे ही फल देते हैं। वहीं शनि देव की पूजा करने का विधान शनिवार को है। आज हम आपको शनि देव के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। मान्यता है जो लोग इन मंदिरों में जाकर शनि देव के दर्शन कर लेते हैं, उनको सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में…

Shani Dev Temple in India

Shani Dev Temple
Shani Dev Temple

Astrology इन ग्रहों के कारण लड़कों पर फिदा होती हैं लड़कियां

इस राशि की लड़कियां होती हैं आकर्षक, जानें लड़कियों का व्यक्तित्व Girls zodiac

शनि मंदिर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
भारत के प्रमुख शनि मंदिरों में से एक शनि मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित है, जो शनि धाम के रूप में प्रख्यात है। प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथगंज बाजार से लगभग 2 किलोमीटर दूर कुशफरा के जंगल में भगवान शनि का प्राचीन पौराणिक मंदिर लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। कहते हैं कि यह ऐसा स्थान है, जहां आते ही भक्त भगवान शनि की कृपा का पात्र बन जाता है। चमत्कारों से भरा हुआ यह स्थान लोगों को सहसा ही अपनी ओर खींच लेता है। अवध क्षेत्र के एकमात्र पौराणिक शनि धाम होने के कारण प्रतापगढ़ (बेल्हा) के साथ-साथ कई जिलों के भक्त आते हैं। प्रत्येक शनिवार भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

जीवन में नहीं होगी धन की कमी, इन उपायों से करें आर्थिक स्थिति मजबूत financial

शनि शिंगणापुर मंदिर
महाराष्ट्र में स्थित इस मंदिर की ख्याति देश ही नहीं विदेशों में भी है। इस मंदिर में काले रंग की मूर्ति है जो स्वयंभू है। यह मूर्ति 5 फुट 9 इंच ऊंची है। साथ ही 1 फुट 6 इंच चौड़ी है। यह संगमरमर के एक चबूतरे पर स्थित है। यह धूम में विराजमान है। यहां शनिदेव अष्ट प्रहर धूप हो, आंधी हो, तूफान हो या जाड़ा हो, यह मूर्ति हर मौसम में बिना छत्र धारण किए खड़ी रहती है। इस मूर्ति के दर्शन करने हजारों-लाखों भक्त हर दिन यहां आते हैं।

पार्टनर के साथ प्‍यार-रोमांस बढ़ाने के लिए बेडरूम में बिछा लें इस रंग की चादर Bedroom Vastu

शनि तीर्थ क्षेत्र, असोला, फतेहपुर बेरी
यह मंदिर दिल्ली के महरौली में स्थित है। यहां शनि देव की सबसे बड़ी मूर्ति विद्यमान है, जो कि अष्टधातुओं से बनी है। शनिदेव की भक्ति का यह स्थान हमेशा से केंद्र रहा है और यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती हैं। यहां एक प्रतिमा में शनिदेव गिद्ध और दूसरे में भैंस पर सवार हैं। असोला शक्ति पीठ को लेकर मान्यता है कि यहां शनिदेव स्वयं जागृत अवस्था में विराजमान हैं।

Astrology इन ग्रहों के कारण लड़कों पर फिदा होती हैं लड़कियां

शनिचरा मंदिर, मुरैना (मध्य प्रदेश)
हम सभी शनिदेव की महिमा से भली भांति परिचित होंगे। देश भर में कई चमत्कारिक शनि मंदिर हैं। जहाँ शनि देव की महिमा अमरमपार है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के समीप एंती गांव हैं जहां पर विराजित शनि देव का देश भर में विशेष महत्व है। भगवान हनुमान रावण की कैद से छुड़वा कर शनि देव को यहीं पर लाये थे। तब से यहां पर शनि देव विराजमान हैं।

Shani Dev Temple
Shani Dev Temple

बताया यह भी जाता है कि यहाँ शनि मंदिर पर प्रतिष्ठित शनि देव की प्रतिमा आसमान से टूट कर गिरे एक उल्कापिंड से निर्मित है जिससे यह स्थान विशेष प्रभावशाली है। बताया जाता है कि आज भी यहां अमर रूप में शनि देव विराजमान हैं। शनि देव के चमत्कार को देखते हुए ग्वालियर के सिंधिया राज घराने द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया था।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।