Monthly Horoscope

इस महीने इन राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल Monthly Horoscope

Monthly Horoscope : मार्च का महीना (Monthly Horoscope) ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए (Monthly Horoscope) विशेष है। क्योंकि इस महीने मकर राशि में 4 ग्रहों की युति बनने जा रही है। साथ ही इस महीने बुद्धि और व्यापार के दाता बुध और ग्रहों के राजा सूर्य और धन के दाता शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साल 2022 का तीसरा महीना शिक्षा, करियर, जॉब, बिजनेस, लव रिलेशन और दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी राशियों का मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope March 2022

Monthly Horoscope
Monthly Horoscope

हथेली में विवाह रेखा हो ऐसी, तो बेमिसाल रहती है पति-पत्नी की जोड़ी Palmistry

Monthly Horoscope मेष राशि: आपके लिए मार्च का महीना शुभ साबित हो सकता है क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में चतुर्ग्रही योग दशम (कर्म, करियर) के भाव में बन रहा है। इसलिए आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं आर्थिक रूप से आप इस समय मजबूत बनेंगे। हालांकि परिवारिक जीवन में कुछ कठिनाई आ सकती है क्योंकि शुक्र दशम भाव में शनि और मंगल के साथ युक्त होंगे। प्रेम संबंध के लिहाज से सूर्य और बृहस्पति की पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टि होना आपके लिए बहुत अच्छा होगा। आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी।

Monthly Horoscope वृष राशि: आपके लिए भी मार्च का महीना विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से चतुर्ग्रही योग का निर्माण नवम ( भाग्य, विदेश यात्रा) में हो रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आप कहीं विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। व्यापार में विस्तार के योग है। वहीं विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में बुध के दशम भाव में बृहस्पति के साथ आ जाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दौरान पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा क्योंकि बुध, सूर्य और गुरु के साथ युक्त होकर कर्म क्षेत्र में स्थित होंगे। बुध के बृहस्पति के साथ दशम भाव में बैठने से आपका प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होगा और एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

चांदी का टुकड़ा जेब में रखने से बरसता है पैसा! Lal Kitab ke Upay

Monthly Horoscope मिथुन राशि: आपकी राशि के लिए यह महीना मिलाजुला रह सकता है। बुध ग्रह के भाग्य स्थान में सूर्य और गुरु के साथ आने से नौकरी और कारोबार में आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी। वहीं आय के साधन तो पड़ेंगे परंतु साथ ही अनावश्यक खर्चों की वजह से सेविंग नहीं हो पाएगी। कमीशन, एडवरटाइजमेंट्स, धार्मिक क्रियाकलाप आदि से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। साथ ही मंगल के अपनी उच्च राशि में जाने से स्वास्थ्य में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वहीं पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। घर की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।

Monthly Horoscope कर्क राशि: इस महीने आप भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करें तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि कर्म से भाग्य का भी निर्माण संभव है। वहीं इस महीने आप किसी उच्चाधिकारी और अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप कार्यप्रणाली को और बेहतर बना सकेंगे। ग्रह गोचर अनुकूल है। आप किसी भी परिस्थिति और समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे। वहीं मंगल के सप्तम भाव में शनि और शुक्र के साथ होने से नौकरीपेशा लोगों को कामयाबी मिल सकती है। सूर्य के बृहस्पति के साथ अष्टम भाव में होने से इस महाने आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

स्वयं महादेव करते हैं इस मंदिर की रक्षा, धरती नष्ट होने पर भी…

Monthly Horoscope सिंह राशि: अगर आप कंसलटेंसी, कंप्यूटर, केमिकल का व्यापार करते हैं तो आपको इस महीने अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं घर के किसी अनुभवी और वरिष्ठ सदस्य के सहयोग और मार्गदर्शन से आपका कोई बेहतरीन कार्य संपन्न हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। वहीं राहु के दशम भाव में होने से नौकरी में परिवर्तन के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों को विशेष फायदा होगा क्योंकि सप्तम भाव में बृहस्पति के साथ सूर्य और बुध की युति होगी। इस महीने आपको किसी पुराने रोग से भी मुक्ति मिल सकती है।

Monthly Horoscope कन्या राशि: आपके लिए यह महीना का कुछ मिलाजुला रहने वाला है। साथ ही व्यापार में भी उतार- चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वहीं दशम भाव के स्वामी बुध के छठे भाव में जाने से कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां बढ़ सकतीं हैं। साथ ही किसी काम में लापरवाही पर वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।साथ ही पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है ,तो इस महीने वापस आ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां बढ़ सकतीं हैं। इसलिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें, तो बेहतर रहेगा।

महासंयोग, शिव की कृपा से मालामाल होंगे इन राशि के जातक

Monthly Horoscope तुला राशि: आपकी राशि से चतुर्ग्रही योग का निर्माण चतुर्थ भाव में हो रहा है, जिसको माता और सुख स्थान कहा जाता है। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही जॉब में आपका इंक्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। अटके हुए काम इस दौरान बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। बृहस्पति के पंचम भाव में होने से पढ़ाई के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में तनातनी बढ़ सकती है। दूसरे भाव में केतु और चतुर्थ भाव में शनि, मंगल के साथ शुक्र की उपस्थिति होने से घर में टकराव बढ़ेगा। प्रेम संबंध के लिहाज से यह अच्छा समय होगा क्योंकि पंचम भाव के स्वामी शनि अपने से बारहवें भाव में यानी कि चौथे भाव में जाएंगे। लवमेट के साथ तकरार खत्म होगी और संबंध मधुर रहेंगे।

Monthly Horoscope वृश्चिक राशि: मार्च का महीना आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। क्योंकि आपकी राशि से चतुर्ग्रही योग का निर्माण तीसरे भाव में हो रहा है, जिसे पराक्रम और भाई- बहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। भाई- बहन से संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायगा होगा। पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति चतुर्थ भाव में सूर्य और बुध के साथ रहेंगे। इसकी वजह से विद्यार्थियों का पढ़ाई में रुझान बढ़ेगा। इस दौरान परिवार में एक दूसरे के प्रति मनमुटाव दूर होगा। वहीं छठे भाव के स्वामी मंगल के अपनी उच्च राशि में होने से रोग और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

आज से एक महीने तक चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत Shukra Grah

Monthly Horoscope धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह माह मिले जुले नतीजे लेकर आएगा। पहले सप्ताह के बाद से दशम भाव के स्वामी बुध तृतीय भाव में बृहस्पति और सूर्य के साथ होंगे। जिससे आपकी कार्यशैली में निखार आएगा, जिससे ऑफिस में आपकी वाहवाही हो सकती है। बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। व्यापारियों को इस सप्ताह कुछ अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप इस सप्ताह बिजनेस में कोई बड़ी डील करना चाह रहे हैं तो अभी रुक जाएं, क्योंकि निवेश के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। वहीं विद्यार्थियों में इस महीने आत्मविश्वास आएगा क्योंकि पंचम भाव के स्वामी मंगल दूसरे भाव में शुक्र के साथ स्थित होंगे। सेहत इस महीने सामान्य रहेगी, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

Monthly Horoscope मकर राशि: इस महीने व्यापार में परिस्थितियां अनुकूल होगी। आपके काम करने के तरीके में किया बदलाव बेहतरीन साबित होगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में आपकी विशेष रूचि रहेगी। आपको उचित सफलता भी मिलेगी। क्योंकि आपकी राशि में ही चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए मकर राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से यह अच्छा समय है। पंचम और दशम भाव के स्वामी शुक्र प्रथम भाव में शनि और मंगल के साथ जुड़ेंगे। इसके साथ ही शनि ग्रह की दशम भाव पर पूर्ण दृष्टि होने से परिस्थितियां मनोनुकूल होंगी। आप इस समय व्यापार में भी निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। हालांकि लव लाइफ में दिक्कत आ सकती है। मायावी ग्रह राहु के पंचम भाव में होने से मनमुटाव हो सकता है और दूरी बन सकती है। इसलिए शब्दों का सोच समझकर प्रयोग करें।

Home Remedy शुगर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है यह होममेड ड्रिंक

Monthly Horoscope कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभफलदायी साबित हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। दशम भाव में केतु की उपस्थिति और आपकी राशि में सूर्य, गुरु और बुध की युति होगी। कारोबार का भी विस्तार होगा और नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को भी मनोवांछित सफलता मिलेगी क्योंकि पंचम भाव के स्वामी बुध प्रथम भाव में बृहस्पति और सूर्य के साथ होंगे। साथ ही पति-पत्नी आपसी सहयोग और सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को सुखद बना कर रखेंगे। दांपत्य जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमीओं की वजह से दूरियां आ सकती हैं। इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति को बीच में नहीं आने दें, तो बेहतर होगा।

Monthly Horoscope
Monthly Horoscope

Monthly Horoscope

Monthly Horoscope मीन राशि: आपके लिए मार्च का महीना मिल जुला रहने वाला है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र और शनि की युति ग्यारहवें भाव में बन रही है, जिसको इनकम का स्थान कहा जाता है। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही फिजूल के खर्चों पर लगाम लग सकती है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही इस समय आपके नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। मीन राशि वाले इस समय व्यापार में कोई नई डील भी कर सकते हैं। जो फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए यह मेहनत करने का समय होगा क्योंकि पंचम भाव पर शनि, शुक्र और मंगल की पूर्ण दृष्टि रहेगी। इस दौरान आपको पारिवारिक अशांति झेलनी होगी। दूसरे भाव के स्वामी मंगल अपनी उच्च राशि में शनि ग्रह के साथ रहेंगे और इस वजह से घर में तकरार बढ़ेगी। आपकी लव लाइफ भी उतार चढ़ाव से गुजरेगी।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।