Mole Science

ऐसी लड़कियां पति के लिए होती हैं सौभाग्यशाली, जिनके यहां होते हैं तिल Mole Science

Mole Science : ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित (Mole Science) ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र या Mole Science में व्यक्ति के शरीर के अंग और उन पर मौजूद तिलों (Mole Science) का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और फ्यूचर के बारे में बताया जाता है।

Mole Science आज हम आपको ऐसी लड़कियों के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों (Mole Science) के बारे में बताएंगे जो पति और ससुराल के लिए भाग्यशाली बनाते हैं।

Mole Science

Mole Science
Mole Science

इन उपायों से व्यापार में हो सकती है वृद्धि, खुलते हैं नये रास्ते 

भाग्यशाली होती हैं ऐसी महिलाएं, जिनके शरीर पर होते हैं ये निशान 

लड़कियों की नाभि पर हो अगर तिल

लड़कियों की नाभि पर तिल होना शुभ माना जाता है। मान्यता है ये तिल धन समृद्धि की प्राप्ति का सूचक होता है। ऐसी लड़कियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये लड़कियां जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां लोगों की तरक्की होने लगती है।

धन कमाने में होती हैं माहिर

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों की पीठ पर तिल होता है वो काफी रोमांटिक मानी जाती हैं। साथ ही ये अपनी लाइफ में काफी धन कमाती हैं। माना जाता है कि ऐसी लड़कियों के पास धन का कभी अभाव नहीं होता। ये अपने ससुराल वालों और पति के लिए लकी साबित होती हैं।

इन चीजों को घर में रखने से खुलतें हैं तरक्की के रास्ते, नहीं रहती पैसों की कमी Vastu Tips

भौहों और ठोड़ी पर हो तिल

भौहों के ठीक बीच में तिल का होना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है ऐसी लड़कियों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता और इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती।जिन महिलाओं की ठोडी पर तिल होता है वो काफी धनवान मानी जाती हैं। इन्हें आर्थिक तंगी का सामना शायद ही कभी करना पड़े। ये लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये खुशमिजाज स्वाभाव की होती हैं और अपनी बातों से दूसरों को बहुत प्रभावित करती हैं।

अगर हाथ के बीच में हो तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस लड़की के हाथ के बीच में तिल होता है वो काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। जिनकी अनामिका उंगली पर तिल होता है उन्हें जीवन में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही जिस किसी के साथ इनकी शादी होती है उसके जीवन में खुशहाली आ जाती है।

जानें किस करियर में चमकेंगे आप, कितनी मिलेगी तरक्‍की? Palmistry

अपने दम पर मुकाम करतीं हैं हासिल

जिन लड़कियों की बांयी भुजा पर तिल होता है उन्हें धन की प्राप्ति होती है। जिन महिलाओं की छाती के दायीं तरफ तिल होता है वो काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। जिन लड़कियों के माथे के ऊपर तिल होता है वह अपने दम पर अपना मुकाम हासिल करती हैं। ये बिना किसी के सहयोग से अपना करियर बनाती हैं। ये अपने घर-परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने की पूरी कोशिश करती हैं। ये लड़कियां बिजनेस माइंडेड होती हैं और अपने पति का व्यापार चलाने में भी सहयोग करती हैं।

इन चीजों को घर में रखने से खुलतें हैं तरक्की के रास्ते, नहीं रहती पैसों की कमी Vastu Tips

कान और नाक पर हो अगर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वे काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये बुद्धिमान होती हैं और इनका जीवन आराम से व्यतीत होता है। जिन लड़कियों की नाक के आसपास तिल होता है उन्हें सभी सुख प्राप्त होते हैं। ये लड़कियां अपने ससुराल पक्ष और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं। ये अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देतीं हैं।

Mole Science
Mole Science

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।