March 2022 horoscope : फरवरी का महीना समाप्त (March 2022) होने में अब केवल तीन दिन ही बीच में रह गए हैं। (March 2022) इसके बाद मार्च का महीना शुरु होगा। मार्च की पहली तारीख को जहां महाशिवरात्रि है, वहीं इसी महीने में 17 व 18 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। मार्च का महीना करियर के मामले में कुछ राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। सभी राशि वालों के लिए मार्च 2022 कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
March 2022 horoscope
Holi 2022 : होली की रात करें ये पूजा, हनुमान जी हरेंगे हर संकट
मेष (Aries) : कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बिगड़ने के आसार हैं, क्रोध पर काबू रखें। लड़ाई-झगड़े मानसिक परेशानी देंगे। वैवाहिक सम्बन्ध आपके जीवन में सौम्यता का कारण बनेगा।
वृषभ (Taurus) : कोर्ट-केस की वजह से परेशानी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास कहीं दूसरों को अहंकार जैसा न लगे। खर्चों पर काबू रखें और तुलसी अर्क का सेवन करें।
मिथुन (Gemini) : अपनों की अपेक्षाएं पूरी न कर पाने के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। मां के साथ कुछ समय व्यतीत करें, आप पाएंगे कि मां के प्रेम से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
Maha Shivratri 2022 : भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये काम
कर्क (Cancer) : बच्चों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी, भोजन और दिनचर्या को सुधारने से स्वास्थ्य ठीक होने लगेगा। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह (Leo) : वात की अधिकता शारीरिक समस्याएं देगी। कामदेव का विशेष प्रभाव रहेगा और अपने प्रेमी के साथ यात्रा का योग है। अधिक चलने से बचें और रात्रि जागरण या देर से सोने से बचना बेहतर होगा।
कन्या (Virgo) : परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी जिससे मानसिक आराम मिलेगा। मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
आपके दिल को मजबूत बनाती है प्रतिदिन की ये आदतें healthy heart
तुला (Libra) : संबंधों में संतुलन बिगड़ेगा जिससे आपको झुंझलाहट अनुभव होगी। मन की थकान शरीर को प्रभावित करेगी। रोज सुबह ब्राह्मी का सेवन करें।
वृश्चिक (Scorpio) : आर्थिक समस्याएं चिंता बढ़ा सकती हैं, बेहतर होगा पहले से ही धन की बचत पर ध्यान दें। उच्चाधिकारियों से परेशानी मिलेगी। माह के मध्य में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
धनु (Sagittarius) : परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चिंतित रहेंगे। धन को लेकर सचेत रहें, किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचना बेहतर होगा।
गुरु जल्द ही इन राशि वालों को करने वाले हैं मालामाल Jupiter Transit
मकर (Capricorn) : इस माह किसी समारोह में आनंद होगा। किसी व्यक्ति विशेष के सहयोग से सफलता की नयी उम्मीद मिलेगी। माह के मध्य में राहु से पीड़ित रहेंगे सावधान रहें कोई दुर्घटना हो सकती है।
कुम्भ (Aquarius) : किसी नये सम्बन्ध या साझेदारी के लिए यह माह अच्छा नहीं है, कार्यक्षेत्र में सचेत रहें। यात्रा करते हुए सावधान रहें चोट लगने के आसार हैं।
मीन (Pisces) : इस माह धार्मिक रूचि बढ़ेगी और आप अधिक समय स्वयं को समझने में लगाएंगे। व्यायाम करते हुए सावधान रहे कहीं डॉक्टर के पास न जाना पड़े।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।