Mangal Gochar 2022

आज से बदल जाएगा इन राशि वालों का भाग्‍य! जानें अपने बारे में Mangal Gochar 2022

Mangal Gochar 2022 : भूमि, साहस, पराक्रम का कारक ग्रह मंगल (Mangal Gochar 2022) 26 फरवरी 2022 को (Mangal Gochar 2022) राशि बदलने जा रहा है। मंगल धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से ही शनि ग्रह मौजूद है। मंगल आने वाले 7 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल का शनि की राशि में प्रवेश सभी 12 राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर मंगल गोचर का असर।

Mangal Gochar 2022

Mangal Gochar 2022
Mangal Gochar 2022

Astrology : जानिए केतु की छाया कैसा मिलता है फल, शुभ या अशुभ

मेष (Aries): मेष राशि के जातकों को मंगल का गोचर धन लाभ कराएगा। करियर में तरक्‍की मिलेगी। हालांकि निवेशकों और कारोबारियों को बड़े लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए।

वृषभ (Taurus): मंगल का गोचर वृषभ राशि के व्‍यापारियों को बड़ा लाभ देगा। वहीं नौकरी वालों के लिए समय सामान्‍य रहेगा। रिश्‍तों को लेकर धैर्य से काम लें।

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातक करियर में परेशानियां उठा सकते हैं। व्‍यापारियों को भी संभलकर रहना चाहिए। आप ईमानदारी और धैर्य से जुटे रहें, सफलता मिलेगी।

साईं बाबा की पूजा के पांच बड़े उपाय, खुशियों से भर जाती है झोली Sai Baba

कर्क (Cancer): कर्क राशि के लोगों को मेहनत ज्‍यादा करनी पड़ेगी और फल उससे कम मिलेगा। 7 अप्रैल 2022 तक नया काम शुरू न करें, ना ही किसी से बहस करें।

सिंह (Leo): सिंह राशि वालों के लिए यह समय शानदार है। करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। आपके शत्रु पराजित होंगे। हर ओर आपका दबदबा रहेगा।

कन्या (Virgo): कन्‍या राशि के जातक धैर्य से काम लें। करियर में सफलता पाने में थोड़ा समय लगेगा। बाकी मामलों में समय औसत है।

किस समय देखा गया सपना होता है सच ? Dream Astrology

तुला (Libra): तुला राशि के जातकों को मंगल की कृपा नई संपत्ति दिला सकती है। हालांकि करियर के लिए यह समय संभलकर चलने का है।

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन खूब मेहनत कराएगा लेकिन उसका फल भी देगा। आपके लिए यह समय अच्‍छा है।

धनु (Sagittarius): धनु राशि के लोग 7 अप्रैल तक निवेश और बोल-चाल में सावधान रहें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।

पाना चाहते हैं बेशुमार धन-मनचाही नौकरी? महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय Mahashivratri 2022

मकर (Capricorn): मकर राशि के जातक इस अवधि में आराम से काम लें। गुस्‍सा बढ़ा हुआ रहेगा। हालांकि प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह समय अच्‍छा है।

Mangal Gochar 2022
Mangal Gochar 2022

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि वालों के लिए यह समय काम में बाधाएं लाएगा। इस कारण मेहनत ज्यादा होगी और फल कम मिलेगा। अपने गुस्‍से पर काबू रखें।

मीन (Pisces): मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर करियर में सफलता और पदोन्‍नति दिलाएगा। आपकी आय भी बढ़ेगी और समय अच्‍छा बीतेगा।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।