Makar Sankranti 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति का पर्व देश के हर कोने में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। पंजाब में इसे लोहड़ी, केरल में पोंगल, गुजरात में उत्तरायण, उत्तराखंड में उत्तरायणी और कई स्थानों खिचड़ी के नाम में मनाया जाता है। 2022 में मकर संक्रांति कब है, मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन दान का क्या महत्व है।
2022 में कब है मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022 Date)
2022 में मकर संक्राति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. हिंदीं पंचांग के मुताबिक इस दिन पौष मास की द्वादशी तिथि है। 14 जनवरी 2022 को सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जब सूर्य मकर राशि में गोचर करता है तो मकर संक्रांति कहा जाता है। यह संक्रांति सबसे खास होती है क्योंकि इस अवसर पर सूर्यदेव दक्षिणायण से उत्तरायण होते हैं।
मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Shubh Muhurat 2022
– मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल- दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक
– पुण्य काल की कुल अवधि- 03 घंटे 02 मिनट
– मकर संक्रांति के दिन महा पुण्यकाल – दोपहर 02.43 से 04:28 तक
– कुल अवधि – 01 घण्टा 45 मिनट
दान का महत्व Importance of Donation
सूर्यदेव की उपासना के लिए मकर संक्रांति का दिन उत्तम होता है। शास्त्रों में सूर्य को संसार का आत्मा माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं। दरअसल शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह है। इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन उत्तरायण के वक्त किया गया दान सौ गुना अधिक फल देता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
Gupt Navratri Puja Vidhi : माघ मास की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) चल रही है।… Read More
planets transit : ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक (planets transit) फरवरी में कुल 4 ग्रहों का… Read More
Aaj ka Rashifal जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें। (Aaj ka Rashifal) मेष, वृषभ,… Read More
Dainik Panchang : लोकेशन New Delhi, Delhi, India : Dainik Panchang : माघ शुक्ल पक्ष… Read More
heel pain : एड़ियों में दर्द (heel pain) होना बहुत सामान्य बात है और ये… Read More
Unlucky Habits : हर इंसान में कुछ ना कुछ अच्छी और बुरी आदतें (Unlucky Habits)… Read More