Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि )Mahashivratri 2022) के पर्व में अब कुछ ही समय बाकी है। इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व इस दिन बन रहे ग्रहों के महासंयोग के कारण बहुत खास रहने वाला है। 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि के दिन शनि की राशि में मकर में चंद्रमा, शनि, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह विराजमान रहेंगे। ग्रहों का यह महासंयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभकारी है। इन राशि वाले जातकों पर शिव जी की असीम कृपा बरसेगी। उन्हें धन लाभ होगा और जबरदस्त कामयाबी भी मिलेगी।
Mahashivratri 2022 : लकी राशियां
घर में इस जगह कभी ना रखें अंधेरा, वरना छिन जाएगा सुख-चैन Vastu Tips
इस राशि और नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2022
मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों पर इस महाशिवरात्रि शिव जी की विशेष कृपा रहेगी। धन लाभ होगा, जो आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। कारोबारियों को विशेष तौर पर लाभ होने के योग हैं। यह समय भाग्य में बढ़ोतरी करेगा, जिससे रुके हुए काम भी अब बनने लगेंगे।
करना चाहते हैं लव मैरिज तो 4 मार्च को करें ये उपाय Phulera Dooj 2022
वृषभ (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि पर हो रहा ग्रहों का महासंयोग किस्मत बदलने वाला साबित होगा। किस्मत की मदद से उन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। अटका हुआ धन मिलेगा। कहीं से लाभ होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बेहतरी के लिए महाशिवरात्रि पर शिव जी का गन्ने के रस और दूध से अभिषेक करें।
पैसों के किल्लत को दूर करते हैं ये 5 रत्न, देखते-देखते अमीर बन जाता है इंसान Gemstones
तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों को यह महाशिवरात्रि भौतिक सुख बढ़ाने वाली साबित होगी। धन लाभ होगा। विलासिता की चीजें खरीद सकते हैं। जॉब का ऑफर मिल सकता है। करियर के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Capricorn): चूंकि ग्रहों का संयोग मकर राशि में ही बन रहा है इसलिए सबसे ज्यादा शुभ असर इसी राशि वालों को मिलेगा। उन्हें करियर-कारोबार में बड़ी तरक्की मिल सकती है। प्रमोशन होने, नई जॉब लगने, इंक्रीमेंट होने के प्रबल योग हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।