Lucky Year 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। साल 2022 में सभी ग्रहों का गोचर होगा। ये राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ फलदायी तो किसी को अशुभ रहेगा। ज्योतिष के अनुसार आज हम आपको ऐसी राशि 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए साल 2022 शुभ रहने वाला है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मेष राशि
इस राशि के लोगों को इस साल भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यह जिस काम में हाथ डालेंगे इन्हें फायदा होगा। मेष राशि के लोगों का जॉब में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही सैलरी बढ़ने के भी योग दिख रहे हैं। करियर में अच्छी ग्रोथ होने की संभावना है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए जब- जब मंगल ग्रह गोचर करेगा तब आपको फायदा होगा। बता दें कि मंगल एक राशि में लगभग 45 दिन तक गोचर करते हैं।
Feng shui tips : आप भी बन सकते हैं धनवान, जानें 7 आसान उपाय
वृषभ राशि
इस वर्ष आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जून से अक्टूबर महीने के बीच नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। इस साल आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आप फरवरी के बाद कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। जब- जब शुक्र ग्रह गोचर करेंगे, तब- तब आपको नौकरी में तरक्की या व्यापार में लाभ हो सकता है। इस साल मार्च के बाद आपके विवाह के भी योग बन सकते हैं।
2022 में आपके लिए कौन सा महीना शुभ-अशुभ : Lucky Months 2022
सिंह राशि
नए साल पर आप धन कमाने और धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। इंक्रीमेंट लग सकता है। साथ ही किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इस साल आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए जब- जब सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन होगा, तब- तब आपको लाभ होगा। सूर्य देव एक राशि में लगभग 30 दिन तक गोचर करते हैं।
नव वर्ष में बनना है धनवान तो 2022 से पहले घर में रखें ये खास चीज
कन्या राशि
इस राशि वाले लोगों की इस साल आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। इस साल संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। साथ ही इस वर्ष आप कोई नया वाहन या घर खरीद सकते हैं। कन्या राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है, इसलिए जब- जब बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा तब- तब आपको लाभ हो सकता है। बुध ग्रह एक राशि में लगभग 30 दिन तक गोचर करते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।