Kumbh Sankranti 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का हर महीने (kumbh sankranti) राशि परिवर्तन होता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति (kumbh sankranti) कहते हैं। सूर्य अभी मकर राशि में गोचर अवस्था में हैं। 13 फरवरी यानि आज सूर्य, मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव इस राशि में करीब एक महीने तक रहेंगे। 13 फरवरी को कुंभ संक्रांति के दिन त्रिपुष्कर और प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है। जिस कारण के इस संक्रांति का काफी महत्व बढ़ गया है। ऐसे में जानते हैं कि कुंभ संक्रांति पर क्या करना अच्छा रहेगा।
Kumbh Sankranti 2022
इस राशि की लड़कियां होती हैं आकर्षक, जानें लड़कियों का व्यक्तित्व Girls zodiac
जीवन में नहीं होगी धन की कमी, इन उपायों से करें आर्थिक स्थिति मजबूत financial
ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य के उत्तरायण और दक्षिणायम से ही ऋतुओं में बदलाव आता है। हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। संक्रांति के दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर सूर्य को जल देना अच्छा माना गया है। साथ ही इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से ब्रह्म लोक की प्राप्ति होती है।
देवी पुराण के अनुसार जो लोग इस दिन स्नान नहीं करते हैं, वे कई जन्मों तक दरिद्र रहते हैं। संक्राति के दिन दान करने की भी परंपरा है। ऐसे में इस दान जरूर करना चाहिए।
पार्टनर के साथ प्यार-रोमांस बढ़ाने के लिए बेडरूम में बिछा लें इस रंग की चादर Bedroom Vastu
Astrology इन ग्रहों के कारण लड़कों पर फिदा होती हैं लड़कियां
कुंभ संक्रांति का महत्व
हिंदू धर्म में एकादशी, पूर्णिमा और अमावस्या का जितना महत्व है, उतना ही कुंभ संक्रांति का भी महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि कुंभ संक्रांति के दिन स्नान और दान करने से देवलोग में स्थान मिलता है। ऐसे में इस दिन सुबह जल में गंगाजल और तिल मिलाकर जरूर स्नान करना चाहिए।
इसके बाद भगवान सूर्य को जल दें। इसके बाद किसी मंदिर में जाकर अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करना करें। चाहें तो गरीबों को भोजन भी करवा सकते हैं। इस दिन बिना तेल-घी और गुड़-तिल से बनी चीजों का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।