Holi 2022

holi 2022 होली पर बन रहे तीन राजयोग, जानें कैसा होगा असर

Holi 2022 होली का पर्व (Holi 2022) ढेर सारी खुशियां और उल्‍लास लेकर आता है। इस साल 17 मार्च 2022 को होलिका (Holi 2022) दहन होगा और उसके अगले दिन 18 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस साल होली का पर्व बेहद खास है। ज्‍योतिष की नजर से इस साल की होली ग्रहों के ऐसे शुभ संयोग में खेली जाएगी, जो दुर्लभ ही बनता है। हालांकि होलिका दहन की शाम भद्रा दोष भी रहेगा इसलिए इस बार होलिका शाम की बजाय रात में जलाई जाएगी।

Holi 2022 : बन रहे हैं 3 राजयोग

Holi 2022
Holi 2022

घर की इन खास दिशाओं में रखें ये 5 सामान, खूब बढ़ेगी धन-दौलत Vastu Tips

lakshmana plant मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये पौधा, घर में लगाने से नहीं होती धन की कमी

17 मार्च को होलिका दहन के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी रहेगी जो 3 राजयोग बना रहे हैं। इस दिन गजकेसरी योग, वरिष्ठ योग और केदार योग बन रहे हैं। ज्‍योतिषाचार्यों की माने तो होली पर ग्रहों का ऐसा शुभ महासंयोग पहले कभी नहीं बना है। इतने शुभ योग में होलिका दहन का होना देश के लिए बेहद लाभदायी साबित होगा।

ऐसा होगा असर
3 राजयोगों का बनना मान-सम्मान, पारिवारिक सुख-समृद्धि, तरक्‍की और वैभव लाता है। उस पर होलिका दहन के दिन गुरुवार का होना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही सूर्य भी गुरु की राशि मीन में रहेंगे। कुल मिलाकर ग्रहों की ऐसी शुभ स्थिति बीमारियों, दुख और तकलीफों का नाश करेगी। साथ ही दुश्मनों पर जीत भी दिलाईगी।

गर्दन की बनावट बताती है जीवन के गहरे राज, जानें अभी Samudra Shastra

शुक्र का राशि परिवर्तन इन राशि वालों को देगा लाभ ही लाभ Venus Transit

इन राजयोग में मनाया गया होली का त्योहार लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा। यह ग्रह योग होली से लेकर दीपावली तक तेजी का माहौल बनाए रखेगा। कारोबारियों के लिए यह समय बेहद लाभदायी रहेगा तो देश के सरकारी कोष को भी फायदा हो सकता है। टैक्स वसूली में बढ़ोतरी हो सकती है।

विदेशी निवेश बढ़ सकता है और अंतराष्ट्रीय स्तर पर चल रही मंदी भी खत्म होगी। वहीं कोरोना को लेकर बात करें तो यह ग्रह स्थितियां देश में बीमारियों का संक्रमण कम करेंगी और कोई नई बीमारी के उभरने की आशंका भी नहीं दिख रही है। इसके अलावा यह स्थिति आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत दे सकती है।

Holi 2022
Holi 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।