Health Tips : फालसा (Health Tips) एक बहुत छोटा सा फल है, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। मटर के दाने (Health Tips) जैसा दिखने वाला फालसा कच्चा होने पर हरा रहता है और पक जाने पर बैंगनी, लाल और गहरे बैंगनी रंग का हो जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘ग्रेविया एशियाटिक’ है और इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
Health Tips
Mulberry गुणकारी है, चमत्कारी है यह बेहद ही छोटा सा फल
इसके अतिरिक्त फालसे में आयरन (Iron), कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate), मैग्निशियम (Magnesium), कैलशियम (Calcium), फास्फोरस (Phosphorus), सोडियम (Sodium), पोटैशियम(Potassium), फाइबर (Fibre), विटामिन-बी1 (Vitamin-B1), विटामिन-बी2 (Vitamin-B2), विटामिन-बी3 (Vitamin-B3), विटामिन-ए (Vitamin-A) तथा प्रोटीन (Protein) भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। स्वाद में खट्टा-मीठा और रसीला फालसा गर्मियों में आता है और तमाम रोगों से लड़ने और बचने में सहायता करता है। आइए जानते हैं गर्मियों में सेहत के साथी फालसा के गुण और उपयोग के बारे में –
• फालसा दिल का दोस्त है। 50 मिलीलीटर फालसा रस में एक चुटकी काली मिर्च चूर्ण और थोड़ा-सा नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार पीने से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
घर या मंदिर में शाम को करते हैं पूजा? जरूर रखें इन बातों का ध्यान Evening Worship
• मूत्र संबंधी रोगों से छुटकारा दिलाने में फालसा सहायक है। पेशाब करते समय दर्द और जलन होने जैसी समस्या हो तो फालसे की 5 ग्राम जड़ को 50 मिलीलीटर पानी में रात को भिगोकर रखें तथा सुबह जड़ को पानी में मसलकर छानकर पी लें। इस प्रक्रिया को दोहराते रहने से मूत्र विकारों में राहत मिल सकती है।
• जो लोग दुबले और कमजोर हैं, उनके लिए फालसा बहुत काम की चीज है। फालसे की छाल के 2 ग्राम चूर्ण में बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर, गाय के दूध के साथ सेवन करने से शरीर पुष्ट होता है।
• फालसा की छाल का काढ़ा बनाकर 10 से 15 मिलीलीटर मात्रा लेने से बुखार में आराम मिलता है।
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, अपनी राशि से जाने कैसे रहेंगे 30 दिन Surya Gochar 2022
• जोड़ों का दर्द और सूजन की शिकायत आम है। फालसा जोड़ों के दर्द और सूजन कम करने में सहायता करता है। इसके सेवन से गठिया के उपचार में भी मदद मिल सकती है।
• फालसा फल ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में प्रभावी होता है। इसमें पाया जाने वाला ग्लाइसेमिक इंडेक्स मधुमेह (Glycemic Index Diabetes) के नियंत्रण में सहायता करता है।
• अस्थमा (Asthma)सांस से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी है। फालसे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और खनिज होते हैं, जिनसे अस्थमा में सुधार होता है।
• शरीर में आयरन(Iron) की कमी होने से एनीमिया की शिकायत होती है। ऐसे में चिकित्सक लौह तत्व युक्त पदार्थ सेवन की सलाह देते हैं। फालसा में आयरन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए फालसा के सेवन से एनीमिया का जोखिम कम करने में मदद मिलती है।
सूर्य ग्रहण से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त धनलाभ Surya Grahan 2022
• डायरिया कहने को एक साधारण रोग है, लेकिन इसका समुचित उपचार न करने से यह जानलेवा भी हो जाता है। डायरिया से निजात दिलाने में फालसा उपयोगी हो सकता है। फालसे में मौजूद अनेक यौगिक एवम् गुण डायरिया को हराने में सक्षम हैं।
• फालसे में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए फालसा हड्डियों को मजबूत करने में काफी लाभकारी है। फालसा हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में भी मदद करता है।
• फालसा की पत्तियों का उपयोग घावों और एग्जिमा को ठीक करने में सहायक हो सकता है।
जरूरी जानकारी : जरुरत से ज्यादा फालसे खाने से पेट में समस्या हो सकती है। फालसे का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए, नुकसान हो सकता है। यदि फलों से एलर्जी है तो फालसा भी ना खाएं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।