Falgun Maas 2022

आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए है बेहद खास है फाल्गुन मास, जानें क्या करें Falgun Maas 2022

Falgun Maas 2022 : पंचांग के मुताबिक 17 फरवरी से फाल्गुन मास (Falgun Maas 2022) की शुरुआत हो चुकी है। फाल्गुन (Falgun Maas 2022) हिंदू वर्ष का अंतिम महीना होता है। इस मास को आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है। फाल्गुन का महीना 18 मार्च तक रहेगा। इस महीने से धीरे-धीरे गर्मी की शुरुआत होने लगती है। साथ ही बसंत ऋतु का प्रभाव होने से इस महीने में प्रेम संबंधों और रिश्तों में बेहतरी आने लगती है। ऐसे में जानते हैं कि फाल्गुन मास में क्या करना अच्छा रहता है।

Falgun Maas 2022

Falgun Maas 2022
Falgun Maas 2022

Holi 2022 : कब है होली? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

रुपए-पैसों की कमी से हैं परेशान तो घर में रखें ये 4 चीजें, बरसेगा धन Vastu Tips

फाल्गुन मास में रखें इन बातों का ध्यान
फाल्गुन मास में शीतल या सामान्य पानी से स्नान करना अच्छा रहता है। भोजन में अनाज का इस्तेमाल कम से कम करना बेहतर रहता है। अधिकाधिक फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही इस महीने में कपड़े रंगीन और सुंदर पहनना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से श्रीकृष्ण की उपासना करनी चाहिए। पूजा में फूलों का खूब इस्तेमाल करें। वहीं इस महीने में मांस-मछली और नशीली चीजों के सेवन से परहेज करें।

आसानी से लड़कियों का दिल जीत लेते हैं ये लड़के Zodiac Sign

इस यंत्र की स्थापना से घर में बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा MahaLaxmi Yantra

फाल्गुन मास के विशेष उपाय (Falgun Month Upay)
अगर गुस्से या चिड़चिड़ाहट की समस्या है तो पूरे महीने श्रीकृष्ण की उपासाना करें और उन्हें गुलाल अर्पित करें। साथ ही अगर अवसाद की समस्या है तो जल में चंदन मिलाकर स्नान करें। इसके अलावा अगर सेहत से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है तो पूरे महीने भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें। वहीं अगर किसी तरह की आर्थिक समस्या है तो पूरे महीने मां लक्ष्मी को गुलाब या इत्र अर्पित करें।

Falgun Maas 2022
Falgun Maas 2022

श्रीकृष्ण के 3 स्वरूपों की पूजा है फलदायी
फाल्गुन महीने में श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी होती है। इस महीने में श्रीकृष्ण के बाल, युवा और गुरु इन तीनों स्वरूपों की उपासना करने का विधान है। साथ ही इस महीने में संतान की प्रप्ति के लिए श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की उपासना करनी चाहिए। प्रेम और आनंद की प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण के युवा स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु कृष्ण की उपासना करनी चाहिए।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।