Chitragupta Temple

यूपी में है भगवान चित्रगुप्त का प्राचीन मंदिर, विष्णु ने की थी स्थापना Chitragupta Temple

Chitragupta Temple : वैसे तो हमारे देश में भगवान चित्रगुप्त (Chitragupta) के अनेक मंदिर हैं, लेकिन इनमें से कुछ बहुत (Chitragupta) प्राचीन हैं। ऐसा ही एक मंदिर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में भी है। मान्यता है इस मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान विष्णु ने की थी। आगे जानिए इस मंदिर से जुड़ी खास बातें…

Chitragupta Temple

Chitragupta Temple
Chitragupta Temple

Fast festival शुरू हुआ चैत्र मास, ये हैं इस महीने के तीज-त्योहार

पौराणिक कथाओं के अनुसार, स्वंय भगवान विष्णु ने इस मंदिर की स्थापना की थी और धर्मराज को दिये गए वरदान के फलस्वरुप ही धर्मराज के साथ इनका नाम जोड़कर इस मंदिर को श्रीधर्म-हरि मंदिर का नाम दिया है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि विवाह के बाद जनकपुर से वापिस आने पर श्रीराम-सीता ने सबसे पहले धर्महरिजी के ही दर्शन किये थे। साथ ही यहां ये भी माना जाता है कि अयोध्या आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को श्रीधर्महरिजी के दर्शन जरूर करना चाहिये वरना उन्हें इस तीर्थ यात्रा का पुण्यफल प्राप्त नहीं होता।

कब है चैत्र नवरात्रि और रामनवमी? मुहूर्त, कलश स्थापना और पूजा की विधि Chaitra Navratri 2022

एक कथा के अनुसार, जब भगवान् राम की राजतिलक होने जा रहा था, तो सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया। राजतिलक समारोह में सभी देवता आए लेकिन चित्रगुप्त नहीं दिखे तो श्रीराम ने इसका कारण पूछा। पता चला कि गुरु वशिष्ठ के शिष्यों ने चित्रगुप्त महाराज को आमंत्रित ही नहीं किया। नाराज चित्रगुप्त ने स्वर्ग-नरक के सभी काम रोक दिए, जिससे संसार में अव्यवस्था फैल गई।

zodiac signs धोखा देने में माहिर होते हैं इन राशि के पार्टनर, रहे सावधान

तब गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम से अयोध्या में सरयू नदी के किनारे स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा करने को कहा और बताया कि इस मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान विष्णु ने की है। भगवान श्रीराम के द्वारा पूजा करने पर चित्रगुप्त महाराज दोबारा अपने कार्य करने लगे। मान्यता ये भी है कि अयोध्या आकर यदि भगवान चित्रगुप्त के दर्शन न किए जाएं तो तीर्थ यात्रा का पूरा फल नहीं मिल पाता।

Chitragupta Temple
Chitragupta Temple

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।