Chaitra Navratri 2022

चैत्र नवरात्रि पर अपनाए ये नियम, घर में आएगी सुख- समृद्धि Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है और इन 9 दिन (Chaitra Navratri) घर- घर मां दुर्गा की पूजा- अर्चना होती है। आपको बता दें कि इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रहीं हैं और यह पर्व 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है नवरात्रि का पर्व व्रत- पूजा- उपासना के साथ-साथ वास्‍तु दोष दूर करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होते हैं। मान्यता है अगर इन दिनों वास्तु के उपाय कर लिए जाएं तो घर में सुख, समृद्धि बढ़ती है। आइए जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में…

Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

चैत्र नवरात्रि में दिनों में न करें ये काम, वरना होगी धन हानि! Chaitra Navratri 2022

कुर्सी पर बैठने का तरीका बताता है आपकी अच्‍छाइयां-बुराइयां Personality

Chaitra Navratri 2022 ईशान कोण में करें घट स्थापना

नवरात्रि के पहले दिन ईशान कोण में घट स्थापना करना चाहिए। ईशान कोण उत्तर- पूर्व दिशा को माना जाता है। इस दिशा के आधिपत्य देव यानी दिग्पाल भगवान शिव हैं। शिव जी को ईशान भी कहा जाता है इसलिए भी इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा के स्वामी ग्रह बृहस्पति ग्रह है। इसलिए इस दिशा में घट स्थापना करने से घर में सुख- समृद्धि बढ़ती है। साथ ही आर्थिक मजबूती भी आती है।

मकड़ी का शरीर पर चढ़ना किस बात का है संकेत? जानें इससे जुड़ी मान्यता Spider Climbing

आग्नेय दिशा में जलाएं अखंड ज्योत

नवरात्रि में आग्नेय कोण में नवदुर्गा के सामने अखंड ज्योत जलानी चाहिए। आपको बता दें कि दक्षिण-पूर्व के मध्य स्थान को आग्नेय कोण कहा जाता है। इस दिशा पर अग्निदेव का आधिपत्य है तो वहीं इस दिशा के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अखंड ज्योत जलाने से घर में से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही सदस्‍यों की बीमारियां दूर होती हैं और शत्रुओं पर विजय मिलती है।

Saturn Transit चैत्र नवरात्रि में दो बड़े ग्रहों का होगा गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मुख्य द्वार पर बनाएं ये चिह्न

वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान रोज घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरण अंदर की तरफ आते हुए बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। साथ ही धन- वैभव में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति ठीक होगी।

31 मार्च से बदल जाएगा इन लोगों की जीवन! जानिए कैसे venus transit

Chaitra Navratri 2022 व्यापार में मिलेगी तरक्की

चैत्र नवरात्रि के दौरान व्‍यापारी अपने ऑफिस-दुकान के मुख्य गेट पर एक बर्तन में पानी भरकर पूर्व या उत्तर दिशा में रख दें। साथ ही पानी में लाल और पीले फूल डाल दें। ऐसा करने से बिजनेस में अच्छी सफलता मिलती है और व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।