Ashoka Tree Benefits : पौराणिक शास्त्रों में अशोक के पेड़ (Ashoka Tree Benefits) को औषधीय गुणों वाला बताया (Ashoka Tree Benefits) गया है। मान्यता यह भी है कि इसे घर के आसपास लगाने से शोक मिट जाते हैं। कहते हैं कि जहां अशोक का पेड़ होता है उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही वातावरण शांत और खुशहाल रहता है। सुख-शांति और धन की प्राप्ति के लिए अशोक के पत्ते से टोटके किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि अशोक के पत्ते के टोटके किस प्रकार किए जाते हैं।
Ashoka Tree Benefits
हथेली में विवाह रेखा हो ऐसी, तो बेमिसाल रहती है पति-पत्नी की जोड़ी Palmistry
चांदी का टुकड़ा जेब में रखने से बरसता है पैसा! Lal Kitab ke Upay
सुख-शांति के लिए
घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए अशोक के पेड़ को घर में लगाकर उसकी जड़ में नियमित पानी दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे घर में सुख-शांति का वास होने लगता है। साथ ही परिवार के सदस्यों का जीवन खुशहाल रहता है।
सफलता प्राप्ति के लिए
अगर किसी काम में सफलता पाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है तो ऐसे में पुष्य नक्षत्र में अशोक के पेड़ में के 11 बीज लें। इसके बाद इन बीजों को लाल कपड़े में बाधकर पूजा स्थान पर रख दें। जब भी काम के लिए घर से निकलें तो इसका दर्शन जरूर करें। ऐसा करने से काम में सफलता मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है।
स्वयं महादेव करते हैं इस मंदिर की रक्षा, धरती नष्ट होने पर भी…
वास्तु दोष को दूर करने के लिए
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को दूर करने में भी सहायक है। जिस घर के आगे में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। इसके अलावा शाम के समय इस पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आज से एक महीने तक चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत Shukra Grah
विवाह की अड़चनों को दूर करने के लिए
अगर विवाह में देरी हो रही है या किसी प्रकार की अड़चने आ रही है तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्तों को घर लें आएं इसे पानी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद अशोक के पत्तों को पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें। यह टोटका लगातार 42 दिनों तक करने से लाभ नजर आता है। अविवाहित कन्या को पीरियड्स के दौरान यह टोटका नहीं करना चाहिए। इस टोटके को करने से विवाह से जुड़ी समस्या का निदान हो जाता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।