Raksha Bandhan 2022 Date: रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (Raksha Bandhan 2022) के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। (Raksha Bandhan 2022) बदले में भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार राखी हमेशा शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर बांधनी चाहिए।
वैदिक पंचाग के अनुसार जब चन्द्रमा ग्रह कर्क, सिंह, कुंभ व मीन राशि में गोचर करते हैं और भद्रा विष्टि करण का योग होता है, तब भद्रा पृथ्वीलोक में भ्रमण करती हैं। इस समय सभी शुभ और कार्य वर्जित माने गए हैं।
Raksha Bandhan 2022

रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल पर विशेष ध्यान दिया जाता है। भद्राकाल के प्रवास के दौरान राखी नहीं बांधी जा सकती। शास्त्रों में भद्रा का समय बहुत ही अशुभ माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, तिथि, भद्रकाल कब शुरू होगा और भद्रा काल में राखी क्यों नहीं बांधनी चाहिए-
11 या 12 रक्षा बंधन कब है? (Rakshabandhan Date and Time)
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त 2022 को सुबह 10:38 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 12 अगस्त को सुबह 7:05 बजे समाप्त होगी। लेकिन रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए चार शुभ मुहूर्त बनाए जाएंगे।
अगस्त में इन राशियों को धनलाभ के संकेत Horoscope August 2022
कर्ज मुक्ति से लेकर धन प्राप्ति के लिए सावन के तीसरे शनिवार को करें ये उपाय Sawan Shaniwar Upay
रक्षा बंधन पर शुभ योग (Rakshabandhan Shubh Muhurt)
आयुष्मान योग: 10 अगस्त शाम 7:35 बजे से 11 अगस्त को 3:31 बजे तक
रवि योग: 11 अगस्त सुबह 5:30 बजे से सुबह 6:53 बजे तक
शोभन योग: 11 अगस्त को 3:32 से 12 अगस्त को 11:33 बजे तक

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 11 अगस्त, सुबह 10 बजकर 38 मिनट से
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: 12 अगस्त, सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर
शुभ मुहूर्त: 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से रात 9 बजकर 14 मिनट
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:57 बजे तक
अमृत काल: शाम 6:55 से रात 8:20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:29 से 5:17 मिनट तक
मंदिर जाते समय घर से ही भरकर क्यों ले जाना चाहिए लोटा Temple Vastu Tips
जन्माष्टमी जरूर खरीदें ये चीजें, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा Janmashtami 2022

इस बार रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया
ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल रक्षाबंधन का पर्व भाद्रा के साथ मनाया जाएगा। 11 अगस्त यानि रक्षाबंधन के दिन शाम 5:17 बजे से भद्रा छाया रहेगी। भद्रा की छाया 5:17 से 6:18 तक रहेगी। इसके बाद शाम 6:18 से 8 बजे तक मुख भद्रा होगी। इस दिन रात 8:51 बजे भद्रा की छाया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
[ca-horoscope]
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म,
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।