Aaj ka Rashifal  आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022 | दिन शनिवार

Aaj ka Rashifal  आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022 | दिन शनिवार

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का राशिफल।

आज के दिन सुख शांति की कमी रहेगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमें भागदौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी। धन को लेकर मन विचलित रहेगा। 

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा।आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से आसानी से काम निकाल सकेंगे। 

दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। आज लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा। महिलाओं को पदोन्नति के साथ आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। 

आज के दिन आपकी वैचारिक स्थिति प्रखर रहेगी। आज आपका मन भी एक जगह केंद्रित नहीं रहेगा। धैर्य से कार्य करते रहें, शाम तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा। 

आप निरंतर मिल रही असफलता अथवा कलह-क्लेश के वातावरण से क्षुब्ध होकर अनुचित कदम उठा सकते हैं। महिलायें आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। 

आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते हैं, अवश्य लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों का काम के समय मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। 

आज आमदनी स्थिर रहेगी संचित कोष से खर्च चलाने पड़ेंगे। विपरीत लिंग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदिकी आएगी। जिससे घर मे अशांति फैलेगी। 

व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी।

व्यवसाय में दोपहर से धन की आमद शुरू हो जाएगी। महिलायें किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी।  दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। 

आज का विचार

अंतरात्मा को कुछ गलत लगे तो उस पर विचार अवश्य करना, क्योंकि यह अंतरात्मा ही है जो तुम्हारी वास्तविकता को भली भांति जानती है।

राशिफल आगे जारी है

आज आपका ध्यान मनोरंजन पर अधिक रहेगा। आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी।

अगर आज आलस्य किया तो बाद में पछताना पड़ेगा। सभी प्रकार के कागजी अथवा सरकारी कार्य अधिकारी वर्ग की मेहरबानी से पूर्ण होंगे। 

व्यवसाय में अव्यवस्था सुधारने में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें।