Numerology

Numerology Horoscope मिलेगा पैसा और प्यार, जानें आपके लिए कैसे रहेंगे यह सात दिन

Numerology Horoscope : यह सप्ताह (Numerology) मूलांक 1 वाले जातकों को आर्थिक मामलों में तरक्‍की कराएगा (Numerology) तो मूलांक 4 वाले जातकों के लिए धन हानि की आशंका बना रहा है। आइए जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। यहां मूलांक का मतलब आपकी जन्म तारीख से है।

Numerology Horoscope

Numerology
Numerology

शुरु होने वाला है हिंदू नववर्ष, जानिए कैसा बीतेगा आपका ये साल! Hindu New Year 2022

इंतजार खत्म, आज से शुरू होंगे इप राशि वालों के अच्‍छे दिन! Jupiter rising

मूलांक 1 (Mulank 1) : इस सप्ताह भाग्य आर्थिक मामलों में साथ देगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। यात्रा करते हुए कुछ सावधानी रखें, वरना आर्थिक और शारीरिक नुकसान की संभावना है। छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा शिक्षा में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग : हल्का नीला शुभ अंक : 2

मूलांक 2 (Mulank 2) : इस सप्ताह भावुकता अनुभव करेंगे। आर्थिक मामलों में सप्ताह सामान्य रहेगा। समारोह-पार्टी आदि में लोगों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल होंगे। पेट, गला और तंत्रिका तंत्र से सम्बन्धित बीमारी परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 9

Varuni Yog 2022 वर्ष में केवल एक बार आता है ये शुभ योग, अब 30 मार्च को बनेगा

मूलांक 3 (Mulank 3) : इस सप्ताह अचानक हुए धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी समारोह अथवा छोटी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। सूर्य का दोष पिता के स्वास्थ्य को परेशान करेगा सावधान रहें।
शुभ रंग :हल्का गुलाबी शुभ अंक : 6

मूलांक 4 (Mulank 4) : क्रोध में नियंत्रण खोने की परिस्थिति बन रही है, सावधानी रखें। किसी को दिए धन के समय पर वापस न मिलने से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के लिए सचेत रहें विशेषकर कीड़े आदि के काटने से विष दोष की सम्भावना है।
शुभ रंग : हल्का बैंगनी शुभ अंक : 5

Venus शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

मूलांक 5 (Mulank 5) : इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक उन्नति के मार्ग बनेंगे। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में एक नया उत्साह अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग : सफेद शुभ अंक : 1

Numerology
Numerology

मूलांक 6 (Mulank 6) : इस सप्ताह घर पर खर्च बढ़ेगा जिससे आपका बजट बिगड़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थिति सामान्य रहेंगी। पित्त दोष के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार हैं सावधान रहें।
शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 5

सूर्य-बुध बना रहे हैं राजयोग, लेकिन शनि-मंगल बढ़ा सकते हैं परेशानी

मूलांक 7 (Mulank 7) : इस सप्ताह आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा परन्तु धन की बचत करना सम्भव नहीं होगा। बहन अथवा बुआ पक्ष से मिला कोई समाचार भावुक करेगा। जीवनसाथी की बिगड़ती मनोदशा पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा विवाह सम्बन्ध टूटने अथवा जीवनसाथी के अवसाद में जाने की संभावना है।
शुभ रंग : हल्का लाल शुभ अंक : 1

मूलांक 8 (Mulank 8) : अपनी मेहनत और जुझारू व्यक्तित्व से आप उच्चाधिकारियों से प्रशंसा और तरक्की प्राप्त करेंगे। परिवार में खर्चे होने पर भी सुख शांति अनुभव करेंगे। सप्ताह के मध्य में कोई उपहार प्राप्त होने की सम्भावना है।
शुभ रंग : हल्का बैंगनी शुभ अंक : 3

chaitra navratri 2022 चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी कराएंगी धन लाभ

मूलांक 9 (Mulank 9) : इस सप्ताह खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। मन ऊर्जा सम्पन्न रहेगा परन्तु प्रेम की कमी अनुभव करेंगे। स्वस्थ पित्त दोष के कोप से पीड़ित रहेगा तो वहीँ कफ भी असंतुलित होता प्रतीत होता है। रक्त में दोष होने की संभावना है अतः इस सप्ताह ब्रह्मचर्य का पालन और भोजन भी सात्विक ही लें।
शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 5

Numerology
Numerology

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।