Budh Gochar 2022

Budh Gochar 2022 बुध ने राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त धनलाभ

Budh Gochar 2022 : वैदिक ज्योतिष (Budh Gochar 2022) के अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में (Budh Gochar 2022) गोचर करते हैं और इसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के व्यापार और बुद्धि के दाता बुध देव ने 24 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध ग्रह का संबंध शेयर मार्केट, व्यापार, बुद्धि और तर्कशक्ति से माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस गोचर से अच्छा धनलाभ और फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

Budh Gochar 2022

Budh Gochar 2022
Budh Gochar 2022

Venus शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

मिथुन राशि:
आपके लिए बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपके दशम स्थान में गोचर कर रहे हैं। जिसे जॉब और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। या फिर जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। वहीं बुध देव आपके चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए आपको वाहन और घर का भी सुख मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं।

Budh Gochar 2022
Budh Gochar 2022

Palmistry ऐसे नाखून वालों का किस्मत नहीं छोड़ती साथ, धन के मामले…

वृषभ राशि:
आपकी राशि से बुध देव का गोचर 11वें भाव में हो रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। वहीं जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है।

bedroom vastu बेडरुम में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, हो जाता है नुकसान

कुंभ राशि:
आपके लिए यह गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसे वाणी और धन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उनका यह समय शानदार रहने वाला है। जॉब में इंक्रीमेंट लग सकता है। वहीं बुध आपके पंचम और 8वें स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको प्रेम- प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। साथ ही छात्र इस समय किसी कोर्स में एडमिशन लेने का मन बना सकते हैं।

Budh Gochar 2022
Budh Gochar 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।