bamboo plant : वास्तु शास्त्र के मुताबिक (bamboo plant) घर या दफ्तर में पौधे लगाना शुभ माना जाता है। दरअसल (bamboo plant) पेड़-पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सुख-शांति और समृद्धि लाती है। वास्तु शास्त्र के जानकार मानते हैं कि घर या दफ्तर में पेड़-पौधे लगाने से भाग्य अच्छा होता है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। बांस का पौधा चमत्कारी माना गया है। वास्तु के मुताबिक बांस का पौधा किस्मत को चमकाने के लिए खास माना जाता है। परंतु, अगर वास्तु के मुताबिक ये सही दिशा में नहीं है तो आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। ऐसे में जानते हैं बांस से जुड़े खास वास्तु टिप्स।
bamboo plant : बांस का पौधा, इन बातों का ध्यान

Budhaditya Yog: बन रहा बुधादित्य योग, इन राशि वालों को होगा धनलाभ
वेतन और प्रमोशन को लेकर हैं परेशान, करें ये सरल उपाय salary increment tips
– वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में बांस का पौधा लगाते हैं तो इसे खिड़की के पास या ऐसी जगह पर ना रखें जहां धूप आती हो, क्योंकि धूप में ये पौधा खराब हो जाएगा जिसका घर की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ेगा।
– बांस का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब है। इस दिशा में बांस का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही घर के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
रहस्यों से भरा है मां जगदंबा का यह मंदिर,अकबर ने झुकाया था शीश
इस तरह तैयार करें अपना कार्यस्थल, चमक जाएगा कारोबार work place vastu
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, 2-3 फीट की ऊचाई तक बढ़ने वाले बांस के पौधे शुभ होते हैं। दफ्तर में बांस का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा ऑफिस में लगाए गए बांस के पौधे का पानी सप्ताह में एक बार जरूर बदल दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
– बांस का पौधा लगाने से बीमारियां दूर होती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही बांस के पौधे को बेडरूम में भी रखा जा सकता है। ये दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
– बांस के पौधे को कांच के गमले या बाउल में पानी डालकर उसे लाल रंग के रिबन से बांधकर रखना चाहिए। करियर में सफलता पाने के लिए स्टडी रूम में 4 बांस के पौधे लगाएं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।