Astrology : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर हर इंसान की जिंदगी पर होता है। ग्रहों का (Astrology) राशि परिवर्तन से व्यक्ति के व्यक्तित्व और व्यवहार में खास परिवर्तन लाते हैं। ऐसा ही परिवर्तन 31 मार्च को होने वाला है। दरअसल इस शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है। शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में जानते हैं कि शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा और कौन से 5 उपाय करना लाभकारी होगा।
Astrology इस राशियों को लिए होगा फायदेमंद

सुख-समृद्धि के लिए आजमा सकते हैं फेंगशुई के ये खास टिप्स feng shui for happiness
मेष (Aries): इस राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी करने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है। करियर में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। विदेश से संपर्क रखने वालों को अचानक धन लाभ होगा। व्यापार में अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
बन रहा धनवान बनाने वाला योग! किन राशि के लोग होंगे मालामाल Guru Gochar 2022
वृषभ (Taurus): शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। पहले किए गए निवेश से बेहतर लाभ होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा। लव लाइफ के लिए यह गोचर अच्छा साबित होगा। कर्यस्थल पर कार्यों की सराहना होगी। अधिकारियों को प्रसन्न करने में कामयाब होंगे।
तुला (Libra): आर्थिक और व्यापारिक पक्ष से लाभ होगा। पर्सनल लाइफ में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में अतिरिक्त मुनाफा होगा। साथ भी दांपत्य जीवन में सफलता मिलेगी। जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।
Kala Dhaga लड़की ही नहीं लड़कों के लिए भी लाभकारी है पैर में काला धागा पहनना
धनु (Sagittarius): शुक्र के गोचर शुभ परिणाम मिलेगा। गोचर की अवधि में धन कमाने में कामयाब होंगे। कोर्ट में चल रहे किसी भी मुकदमा का फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। संभव है आर्थिक स्थिति में सुधार आए। मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके अलावा बिजनेस में विस्तार हो सकता है।
शुक्र गोचर के दौरान क्या करें उपाय?
– शुक्र गोचर की अवधि में सफेद चीजों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।
इस मंदिर को कहते हैं भारत का सबसे अमीर मंदिर, जानें क्यों Amir Mandir
– शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का विधिवत व्रत रखें। साथ ही मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
– शुक्रवार के दिन जरुरतमंदों के बीच चावल, दूध, सफेद मिठाई, सफेद वस्त्र, शक्कर आदि का दान करें।
– ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हाथ में चांदी के कंगन, गले में सफ्टिक की माला धारण करने से शुक्र मजबूत होता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।