Aaj ka Rashifal : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे। (Aaj ka Rashifal) मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, (Aaj ka Rashifal) मकर, कुंभ, मीन।
Aaj ka rashifal 4 august 2023
 
                  मेष राशि (Aries)- Aaj ka Rashifal
                आज का दिन शुभ फलदायक है। मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सायं काल के समय शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विपरीत परिस्थितियों में मन को शांत रखने का प्रयास करें।
वृषक राशि (Taurus)- Aaj ka Rashifal
                आज का दिन थोड़ा चिंता में व्यतीत होगा। बेवजह के खर्चे सामने आ सकते हैं जिनकी वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यों के उत्तरदायित्व में बढ़ोतरी होगी। सायं काल के समय प्रिय जनों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)- Aaj ka Rashifal
                आज आज का दिन सामान्य फलदायक होगा। यदि कोई सरकारी काम करवाना चाहते हैं तो आज अधिकारियों से मतभेद हो सकती है। आज किसी नए काम में निवेश करना उचित नहीं होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। यात्रा पर जाने के विचार बन सकते हैं।
Urad Dal Ke Upay पैसों की तंगी दूर करने के लिए दाल का ये उपाय है बेहद कारगर
कर्क राशि (Cancer)- Aaj ka Rashifal
                आज का दिन आप की क्षमता दिखाने का दिन है। नौकरी पेशा लोगों को अपने सहयोगियों की सहायता की जरूरत पड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संतान से जुड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से मन थोड़ा व्यथित रहेगा।
सिंह राशि (Leo)- Aaj ka Rashifal
                आज का दिन महत्वाकांक्षा से भरपूर होगा। व्यवसाय के संबंध में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।जिनका व्यापार विरोधी देशों में भी फैला हुआ है उनके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। वरिष्ठ अधिकारियों से कुछ सलाह ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
कन्या राशि (Virgo)- Aaj ka Rashifal
                आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को व्यय करने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए। आर्थिक हानि हो सकती है। सायं काल का समय सामाजिक कार्यों में बीतेगा। काफी दिनों से रुका हुआ। काम पूरा होगा जिसकी वजह से मन काफी प्रसन्न रहेगा।
 
                  तुला राशि (Libra)- Aaj ka Rashifal
                आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। पुराना कर्जा उतारने में सफल होंगे जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी। जीवन साथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आर्थिक व्यय अधिक होगा जिससे सायं काल में मन थोड़ा अशांत रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)- Aaj ka Rashifal
                आज का दिन बेहद सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आज जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। किसी मित्र के सेहत से जुड़ी खबर की वजह से मन थोड़ा व्यथित रहेगा। संतान से जुड़ी किसी ऐसी समस्या जो लंबे समय से चली आ रही है का अंत होगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। कठिन परिश्रम के बाद परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
धनु राशि (Sagittarius)- Aaj ka Rashifal
                आज का दिन कुछ अधिक खास नहीं होगा व्यवसाय से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार के साथ खुशहाल दिन बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
मकर राशि (Capricorn) – Aaj ka Rashifal
                आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। व्यवसाय तथा घर दोनों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्य के सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। सायं काल का समय माता पिता की सेवा में गुजरेगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप हर परेशानियों का मुकाबला कर आगे बढ़ेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) – Aaj ka Rashifal
                आज का दिन उत्तम फलदायक है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। संपत्ति के सौदे को लेकर आज का दिन बेहद उत्तम फलदायक है। किसी भी निर्णय को बेहद सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है सायं काल का समय घर में खुशी पूर्वक व्यतीत होगा।
 
                  मीन राशि (Pisces)- Aaj ka Rashifal
                आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है। विरोधियों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है, पर उस पर ध्यान दिए बगैर आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी परिजन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
सबसे पहले राशिफल और धर्म की खबरें पढ़ने के लिए Google News
दैनिक, साप्ताहिक राशिफल, ज्योतिष उपाय, व्रत एवं त्योहार और रोचक जानकारी के लिए हमें koo app पर फॉलो करें
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

 
                     
                    