स्वप्न फल विचार

क्या होता है जब सपने में कोई परी या अप्सरा दिखाई दे ?

सोते समय हमें सपने दिखाई देते है जिनमे से कुछ हमे याद रह जाते है और कुछ याद नही रहते है I लेकिन जो सपने हमे याद रह जाते है उनके बारे में सोच कर हम परेशान हो जाते है की इस सपने का क्या अर्थ है I क्या ये सपने हमे भविष्य में आने वाले सुख या दुःख के बारे में कोई संकेत देते है I क्या इन सपनो से सम्बंधित कोई घटना घटने वाली है I इसी बारे में हम आपको आज बताने जा रहे है की जब सपने में कोई परी या अप्सरा दिखाई देती है तो उसका क्या अर्थ होता है I

जब सपने में कोई परी या अप्सरा दिखाई देती है इसका अलग अलग लोगो के लिए अलग अलग फल होता है I अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में बहुत आकर्षक स्त्री या परी दिखाई देती हैं तो सुख और धन प्राप्ति के योग बनते हैं I परिवार में खुशहाली के संकेत मिलते है I अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो ये मानना चाहिए की अब ये विवाद जल्दी ही समाप्त होने वाला है I सपने में कोई परी या अप्सरा या किसी बहुत सुन्दर स्त्री को देखने से पारिवारिक विवादों की समाप्ति और शुभ समाचारों के आगमन का संकेत मिलता है I

यदि कोई नाव चलाने वाला नाविक सपने में किसी परी, अप्सरा या किसी बहुत सुंदर स्त्री को देखे तो इसका मतलब है उसकी सामुद्रिक यात्रा सफल होने वाली है और उसको लाभ होने वाला है I

यदि लकड़हारा देखे तो दिन भर के काम से बहुत आमदनी होने की संभावना है वह खूब कमाएगा I

यदि परी गुस्से में दिखे, उत्तेजित दिखे और देखने के थोड़ी देर बाद ही गायब हो जाती है तो इसका मतलब है की सपने देखने वालों को आने वाले समय मैं शारीरिक कष्ट भोगता पड़ सकता है I

अगर कोई बीमार व्यक्ति सपने में किसी परी को अप्सरा को या सुंदर स्त्री को देखता है तो यह अच्छा नहीं माना जाता है यह उनके दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है I

Tagged , beautiful girl in dream, , dream, dream astrology, dream result, , सपने में परी का दिखाई देना, स्वप्न फल विचार
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *