dreams सहारनपुर। मित्रों नमस्कार। स्वपन की दुनिया भी बेहद ही अलग दुनिया होती है। सपने देखना चाहिए, इससे भी ज्यादा जरुरी है कि सपनों को साकार करना चाहिए। आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कुछ इस तरह के स्वप्न फल विचारों की, जिनको देखने से भाग्य चमकने के संकेत प्राप्त होते हैं। ज्योतिष विज्ञान में अलग अलग सपने के अलग अलग फल विचार बताए गए हैं।
समस्या है तो समाधान भी है, करें ज्योतिष से नि:शुल्क बात
हिसाब : यदि कोई व्यक्ति सपने में हिसाब किताब करते हुए देखे तो समझना चाहिए कि अच्छा भाग्य है। हिसाब किताब दो प्रकार का हो सकता है। एक, तो साफ और स्वच्छ या फिर बहुत जगहों से कटा हुआ। प्रथम अवस्था में स्वप्न बुरा है और दरिद्रता का सूचक है। इसके दूसरी अवस्था में अच्छे भाग्य का सूचक है।
कैसा होगा आपका होने वाला जीवनसाथी, इन संकेतों से जानिए अभी
अपराध : यदि कोई व्यक्ति सपने में देखता है कि उसके किसी अपराध का दोषी ठहराया गया है तो यह अच्छा संकेत है अज्ञैर प्रसन्नता लाने वाला है, परंतु यदि सपना देखने वाला किसी दूसरे पर अपराध का दोष लगाता है तो यह बुरा संकेत हो सकता है।
परिचित : सपने में परिचितों से लड़ाई हानि का सूचक है और इसके विपरित नए मित्र बनाना लाभकारी होता है। निकट भविष्य में उसका प्रभाव और धन बढ़ता है।
प्राप्ति : सपने में किसी वस्तु की प्राप्ति अच्छे दिनों के आने का सूचक होता है।
लड़की को भगा ले जाने का सपना देखने का मतलब क्या होता है…
कर्मशीलता : यदि सपने में कोई देखे कि वह बहुत परिश्रम कर रहा तो इसका अर्थ होता है कि सपना देखने वाला अपनी किसी भूल के कारण हानि उठाएगा।
अभिनेत्री देखना : यदि सपने में अभिनेत्री दिखती है तो यह सफलता का सूचक है। अभिनेत्री से वार्तालाप करना दिखे तो समझना चाहिए कि आपका भाग्य उदय होने वाला है। किंतु यदि अभिनेत्री से विवाद हो रहा है तो धन की हानि होने का संकेत होता है।