नमस्कार। मित्रों अभी तक अन्य आर्टिकल में हमने आपको महिलाओं के विभिन्न अंगों की जानकारी दी कि महिला के किस अंग को देखकर आप उसके स्वभाव के बारे में पता कर सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में पुरुषों की नाक के बारे में बात करेंगे। सामुद्रिक शास्त्र में पुरुषों की नाक के आकार का जिक्र किया गया है। पुरुष की नाक का आकार उनके बारे में कैसे-कैसे राज खोलता है..
समस्या है तो समाधान भी है। करें विद्वान ज्योतिषी से बात, बिल्कुल फ्री
तोते की चोंच जैसी नाक
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन पुरुषों की नाक तोते की चोंच जैसी होती है, वह जीवन में हर प्रकार के सुख-समृद्धि को भोगने वाला होता है। उन्हें जीवन में बहुत कम समस्या होती है।
एक समान नाक
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन पुरुषों की नाक शुरू से लेकर अंत तक एक समान रहती है और उनके छिद्र काफी छोटे होते हैं, ऐसे लोग काफी बुद्धिमान और दूसरों के लिए प्रेरणा साबित होते हैं।
छोटी नाक
कहते हैं जिनकी नाक छोटी होती है वह धार्मिक प्रवृत्ति वाले होते हैं। नसीब इनका बड़े बलवान होते हैं।
क्या पुरुषों को भी नाक छिदवाना चाहिए, जानिए पांच जरुरी कारण
नाक नीचे की ओर झुकी
जिनकी नाक नीचे की ओर झुकी होती है, वह व्यक्ति अपने मन की ही करता या सुनता है। चाहे लाख लोग उसे समझा लें, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
लंबी नाक
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लंबी नाक वाले लोगों को दबाकर रखना बहुत मुश्किल है। अगर आप वाकई इनसे कोई काम निकलवाना चाहते हैं तो आपको इन्हें अपनी प्राथमिकता बनाना होगा। ये लोग किसी से दबकर नहीं बल्कि स्वतंत्र जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।
लहरदार नाक
वैसे तो लहरदार नाक वाले बहुत ही कम लोग देखने को मिलते हैं, लेकिन जिन लोगों की नाक ऐसी होती है वे काफी फन लविंग और उत्साही स्वभाव के होते हैं। ऐसी नाक वाले लोगों के साथ दोस्ती जरूर रखनी चाहिए।