ज्योतिष जानकारी सामुद्रिक शास्त्र

शारीरिक अंगों पर तिल से जानिए मानव का व्यक्तित्व और स्वभाव

नई दिल्ली। किसी भी जातक के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जैसे हस्तरेखा देखी जाती है और कुंडली का विश्लेषण किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में जातक के अंगों को देखकर उसके स्वभाव या नेचर के बारे में पता किया जा सकता है। उसी प्रकार मानव शरीर के अंगों पर पाए जाने वाले तिल से भी जातक के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि मानव शरीर के अंगों पर पाए जाने वाले तिल का क्या मतलब होता है। शरीर पर पाए जाने वाले तिल सौभाग्य का प्रतीक भी होते हैं। तो आइए जानते हैं कि शरीर किस अंग पर तिल होने का क्या अर्थ होता है।

ज्योतिषी से फ्री में बात करने के लिए इस लिंक पर क्लीक करें।

गाल पर तिल

जिन जातकों के गाल पर तिल होता है, वे लोग अपनी पढाई लिखाई में बहुत होशियार होते हैं। ऐसे लोग हमेशा बड़ी खुशियों की तरफ भागते हैं। गाल पर तिल वाले लोग जिस बात को एक बार ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं। दाहिने गाल पर तिल होने का मतलब है कि आपको धन का लाभ मिलता रहेगा।

ठुड्डी पर तिल

ठुड्डी पर तिल वाले लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। साथ ही ये भी कहा जाता है कि ऐसे लोगों को नाम, धन और शोहरत कमाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

ऐसी आंखें वाली महिलाएं देती हैं अपने जीवन साथी को धोखा

कान पर तिल

कान पर तिल वाले लोगों के नसीब में धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती। साथ ही इनकी किस्मत में घूमना-फिरना भी लिखा होता है।

आँख के किनारे पर तिल

जिनकी आँख के किनारे पर तिल होता है ऐसे लोगों का आचरण बहुत ही साफ़ होता है और आप ऐसे लोगों पर आँखे बंद कर विश्वास कर सकते हैं क्योकि ऐसे लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते और न ही कभी किसी के विश्वास को ठेस पहुँचाने की कोशिश करते हैं।

तुलसी माता की करेंगे 5 तरह से सेवा तो प्रसन्न होंगे सभी देव

भौंह पर तिल

जिन लोगों की दाईं भौंह पर तिल होता है ऐसे लोगों का शादीशुदा जीवन बहुत ही खुशियों से भरा होता है। इन लोगों को अपने सभी कार्यो में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही ऐसे लोगों के घर और जीवन में सुख का निवास होता है, किन्तू अगर आपकी बायीं भौंह पर तिल है तो आपको आपके कार्यों को करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी और कई बार तो आपके कड़े परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होगी। इसिलिए ऐसे लोगों के पास खास धन भी नहीं टिकता है।

नाक पर तिल

नाक पर तिल वाले लोग बहुत अच्छे मित्र बनने के लायक होते है क्योकि इनका मन साफ़ होता है और इसिलिए आप ऐसे लोगो पर भी आँख मूंद कर विश्वास कर सकते हैं। ऐसे लोगो को बहुत मेहनती भी माना जाता है।

राशि से जाने महिला की पर्सनलिटी, क्या वस्तु पास रखने से मिलती है उन्नति

माथे पर तिल

जिनके माथे के दायी तरफ तिल होता है, ऐसे लोगों के पास सोचने समझने की अदभुत क्षमता होती है। साथ ही साथ इन लोगों में अपने कार्य को पूरा करने की भी अद्वितीय शक्ति होती है। ऐसे लोगों के पास कभी धन की कमी नहीं होती। इन्हें अपने जीवन में सारे सुख मिलते हैं और अपने कार्य में सफलता हासिल करते हैं, लेकिन जिन लोगों के माथे पर बायीं ओर तिल है तो ऐसे लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का आभास नहीं होता। ये धन तो कमाते हैं, लेकिन जितना धन ये कमाते है उतना ही धन ये साथ की साथ उड़ा भी देते हैं। इस तरह ऐसे लोगों को बहुत कम सफलता मिलती है। लेकिन वे लोग जिनके माथे के बीच में तिल है तो सफलता इन लोगों के कदमों को चूमती है और ऐसे लोग हमेशा सम्मान के हकदार होते हैं।

गले पर तिल

गले या गर्दन पर तिल वाले लोग अपने स्वभाव के कारण चर्चा में रहते हैं, क्योंकि आप इनके स्वभाव में एक अजीब सी उथल पुथल देखते हैं। ये एक पल आपको खुश नज़र आते हैं तो दूसरे ही पल ये उदास हो जाते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुरुआत में थोड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। लेकिन बाद में इनका जीवन भी खुशियों से भर जाता है और इन्हें अच्छे निर्णय मिलते हैं।

अपने खानदान का नाम रोशन करती हैं ऐसे हाथ वाली महिलाएं

हाथ पर तिल

ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरे होते है और इनको इनके कार्य में सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। हाथ पर तिल वाले लोग अपने जीवन में अनेक ऊँचाईयों को छुते हैं।

उंगलियों पर तिल

उंगलियों पर तिल वाले लोगो को धोखेबाज परवर्ती का समझा जाता है। इन लोगों पर आप कभी भी विश्वास नहीं कर सकते क्योंकि ये अपने कार्यों से सभी को ठेस पहुंचाते हैं और दुःख देते हैं और ऐसे लोग कभी किसी के भी विश्वास पात्र नहीं होते।

ज्योतिषी से फ्री में बात करने के लिए इस लिंक पर क्लीक करें।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *