मित्रों नमस्कार। आप अपनी दिनचर्या में पूजा पाठ करते हैं और माला का जाप करते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही खास है। इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि किस तरह की माला से मंत्र का जाप करने के लिए कौन सा फल प्राप्त होता है। यदि आप अपनी मनोकामना को जल्द पूर्ण करना चाहते हैं तो अपनी कामना के अनुसार आपको माला का चयन करना होगा। यहां कुछ जानकारी दी गई है।
विद्वान ज्योतिषी से जाने अपनी समस्या का समाधान, बिल्कुल फ्री
— कमलगट्टे की माला धन प्राप्ति, पुत्रजीवा की माला संतान प्राप्ति तथा मूंगे की माला गणेश और लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए है। लाल चंदन की माला गणेशजी, मां दुर्गा और लक्ष्मीजी की साधना के लिए प्रयुक्त होती है। वहीं तुलसी की माला वैष्णव भक्तों, राम और कृष्ण की उपासना के लिए उत्तम मानी गई है।
— स्फटिक माला सौम्य प्रभाव से युक्त होती है। इसे धारण करने से चंद्रमा और शिवजी की कृपा शीघ्र प्राप्त हो जाती है। हल्दी की माला का प्रयोग बृहस्पति ग्रह की शांति तथा मां बगलामुखी के मंत्र जप के लिए श्रेष्ठ है। कमल के बीजों की माला से मां लक्ष्मी की आराधना करें।
सोमवती अमावस्या पर करें ये कार्य, होगी दरिद्रता दूर
— हनुमानजी का मंत्र जप करने के लिए मूंगे की माला या तुलसी माला का प्रयोग श्रेयस्कर है। चंद्रमा की पूजा के लिए मोती की माला प्रयोग करें। शिव मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला निश्चित की गई है। सूर्य की पूजा करने के लिए माणिक्य की माला ही सिद्ध है।
— माला जप को लेकर लोगों में मन में कई धारणाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि महिलाओं को माला नहीं जपनी चाहिए। जबकि यह सत्य नहीं है। महिलाएं भी अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए माला से मंत्र जप कर सकती हैं।
संकलनकर्त्ता
श्री ज्योतिष सेवाश्रम संस्थान(राज.)
दही किशमिश से बना यह नुस्खा, फायदे कर देंगे हैरान, बेहद आसान है बनाना
विद्वान ज्योतिषी से जाने अपनी समस्या का समाधान, बिल्कुल फ्री