women secrets ganeshavoice.in महिलाओं के जन्म के महिने में छिपे होते हैं कई गहरे राज, जानिए अभी women secrets
ज्योतिष जानकारी राशिफल सामुद्रिक शास्त्र

महिलाओं के जन्म के महिने में छिपे होते हैं कई गहरे राज, जानिए अभी women secrets

 women secrets : किसी भी महिला (Women) को समझना आसान नहीं होता है। कहा जाता है कि जब बड़े-बड़े ज्ञानी, महिला के स्वभाव और उसके विचारों को नहीं समझ पाए तो आम लोगों की क्या औकात है। यदि बात ज्योतिष की करें तो ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार महिलाओं के शारीरिक अंगों और बनावट के साथ, उनके जन्म माह के अनुसार भी उनके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है।

women secrets ganeshavoice.in महिलाओं के जन्म के महिने में छिपे होते हैं कई गहरे राज, जानिए अभी women secrets

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

ज्योतिष शास्त्र हमें किसी भी जातक का, चाहे वह महिला हो या पुरुष का स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जानने में जानकारी प्रदान करता हैं। फिर चाहे वह कितना भी रहस्यमयी क्यों न हो, हम उनका व्यवहार और राज (Secrets) जान सकते हैं। जातक के जन्म माह से आखिर क्या पता चलता है आइए जानते हैं।

जनवरी

जनवरी माह में पैदा होने वाली महिलाएं बहुत खूबसूरत होती हैं। इस महीने में अपनी जन्मतिथि शेयर करने वाली महिलाओं की कपड़ों में खास रुचि होती है। आम तौर पर इस माह में जन्मी महिलाएं परिश्रमी होती हैं। वहीं इन्हें सोना या आराम करना भी बहुत पसंद होता है। इनकी फैशन की समझ अच्छी होती है। ये महिलाएं ऊर्जा से भरी होती हैं।

फरवरी
फरवरी के महीने में जन्म लेने वाली महिलाएं काफी मस्तमौला किस्म की होती है। इनमें शारीरिक संबंधों को लेकर हमेशा उदासीनता का भाव रहता है, जिसकी वजह से इनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होती हैं। साथ ही इन्हें फैशन करने का बहुत ज्यादा शौक होता है। इनके लिए इनका परिवार महत्व रखता है। मेहमाननवाजी में भी इनका कोई जोड़ नहीं होता। इन्हें लगता है कि अपने पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित करना और रूठने पर मनाना इनके बाएं हाथ का खेल होता है।

मंगल का तुला राशि में गोचर : इन लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार 

मार्च
मार्च के महीने में जन्मीं महिलाओं का व्यक्तित्व बेहद खूबसूरत और आकर्षक होता है। ये बेहद शर्मीले स्वभाव की होती हैं और बड़ी मुश्किल से किसी के साथ घुलमिल पाती हैं। ये अपने दिल में कोई भी बात छिपाकर नहीं रखतीं हैं। साफ-साफ कहना और स्पष्ट जवाब सुनना इन्हें पसंद होता है। ऐसी स्त्रियां काफी शांतिप्रिय होती हैं जो दूसरों की तकलीफ को समझती हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आता है, लेकिन ये स्त्रियां विश्वास करने योग्य होती है।

अप्रैल

अप्रैल के महीने में जन्मी महिलाएं धनवान तो होती हैं लेकिन साथ ही अपने आकर्षक स्वरूप के कारण बहुत ही जल्द लोग इन्हें पसंद करने लगते हैं। ऐसी महिलाएं बातूनी होती हैं। साथ ही खुश मिजाज की होती है। साथ ही यह बहुत ही सुंदर होती है, लेकिन इनकी एक सबसे बड़ी समस्या होती है कि यह बहुत जल्दी बोर हो जाती है। जिसके कारण इनको खुश रखना आसान नहीं होता। सबसे बड़ी बात ये कि अगर इन्हें आपकी कोई बात बुरी लगती है तो वे उसे कभी भूल भी नहीं पाती। इस वजह से इनके संबंध खराब हो जाते हैं।

क्या आपको भी है ना न सुनने की आदत, तो होती है ये खास वजह, जानिए अभी 

मई
मई के महीने में जन्म लेने वाली महिलाएं अपने परिवार के लिए ही जीती हैं। गर्मी में जन्म लेने की वजह से इनके भीतर गुस्सा बहुत होता है। जो कभी भी बाहर भी निकल सकता है। अगर इन्हें गुस्सा आ जाए तो फिर ये किसी की परवाह नहीं करती। बहुत जिद्दी और कठोर दिल की होती हैं। ये हमेशा जोश से भरपूर होती हैं और अपने दिल की सुनती हैं। लोग इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इस माह में जन्मी महिलाओं को आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद है। ये महिलाएं काफी खूबसूरत होती हैं, जिनका दिमाग काफी तेज चलता है।

जून
जून में जन्म लेने वाली महिलाओं का स्वभाव शर्मीला होता है। इस माह में जन्मीं महिलाएं ज्यादा चतुर और मिलनसार होती हैं। इनका व्यवहार पहली बार में लोगों को इनसे जोड़ देता है। जिसकी वजह से इनके संबंध बहुत ही जल्दी बन जाते हैं। इस माह में जन्मी महिलाएं सुंदर और इनका रंग गोरा होता है। ये महिलाएं किसी भी बात को खुलकर बताने में हिचकिचाती हैं। ये काफी भावुक होती हैं और इनके स्वभाव में प्यार काफी मायने रखता है।

इस मनी स्टोन को पहनने से पैदा होती है आकर्षण शक्ति, और भी हैं इसके फायदे

जुलाई
जुलाई में जन्म लेने वाली महिलां सर्वगुण संपन्न और अपने परिवार का ध्यान रखने वाली होती हैं। इस महीने में पैदा हुई महिला के दिमाग को समझना टेढ़ी खीर होता है, ये महिला अत्यंत रहस्यवादी और मूडी होती हैं। इनका दिल बहुत कोमल होता है। इस महीने में जन्म लेने वाली महिलाएं आमतौर पर पॉपुलर होती हैं। इन्हें घूमने-फिरने का बड़ा शौक होता है।

अगस्त
अगस्त में जन्मीं महिलाएं गृह कार्य में दक्ष होती है। ये महिलाएं साफ रंग की होती हैं और साथ ही शांत होने के साथ धैर्यवान भी होती हैं। इनके लिए नियम, कायदे और अनुशासन जीवन की बहुत बड़ी जरूरत है और थोड़ी छोटी गर्दन, सांवली और सामान्य हाईट वाली होती हैं। साथ ही लड़कियां काफी तेज-तर्रार और मेहनती होती हैं। अगस्त में जन्मीं महिलाएं बाकी महिलाओं से काफी अलग होती हैं। इन्हें खुद पर बहुत ही भरोसा होता है जिसके कारण ये अपना पार्टनर खुद सर्च करती है।

सितंबर
सितंबर माह में जन्म लेने वाली स्त्रियां सौभाग्यशाली होती हैं, जिन्हें जीवन की लगभग हर सुख सुविधा प्राप्त होती है। इनका रंग आमतौर पर सांवला या गेहुआं होता है। इस महीने में पैदा हुई महिलाएं बहुत उदार होती हैं और दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटती हैं। ये महिलाएं संघर्ष करने में पीछे नहीं हटतीं। ये हंसमुख स्वभाव की होती हैं लेकिन इन्हें गुस्सा भी बहुत जल्द आता है। अगर इनका कोई काम पूरा नहीं हुआ तो ये बात उनके बर्दाश्त के बाहर होती है।

परेशानियों से चाहते हैं छुटकारा तो डेली लाइफ में रखें इन छोटी सी बातों का ध्यान 

अक्टूबर
अक्टूबर में जन्म लेने वाली महिलाएं गुड लुकिंग होती हैं। ये महिलाएं अपनी निजी और अंतरंग भावनाओं को दबाकर रखती हैं। इन्हें अक्सर पेट और लीवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं ये महिलाएं सरल स्वभाव के साथ-साथ आकर्षिक व्यक्तित्व की धनी होती हैं। इस वजह से अक्सर लोग इनके प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन इन्हें अपना बनाना आसान नहीं होता। इस माह में जन्मी महिलाएं बहुत भावुक होती हैं। इनको प्यार का मतलब अच्छी तरह से पता होता है और अपना रिश्ता अच्छे से निभाती हैं।

नवंबर
नवंबर में जन्म लेने वाली महिला का कद और उनकी गर्दन छोटी होती है। सामान्य तौर पर इनका रंग भी सांवला और गेहुंआ होता है। इनके भीतर एक अनजान भय बना रहता है जो इन्हें फ्री होकर रहने नहीं देता। ये अगर किसी काम को शुरू करती हैं तो उसे पूरा करने के बाद ही इन्हें चैन आता है। ये काफी अपीलिंग होती हैं जो इनका मुख्य हथियार होता है। वहीं इसके साथ इनका रहस्यमय व्यक्तित्व लोगों को इनकी तरफ खीचंता है। इन्हें गुस्सा भी जल्दी आता है।

मनोकामना पूर्ण करने के लिए गुलाब के फूल Rose के रामबाण उपाय

दिसंबर
वर्ष के अंतिम दिसंबर माह में जन्मी महिलाएं बातूनी होती हैं। मेहमानों की आवभगत करना इन्हें पसंद नहीं, इसलिए कभी-कभी इनका व्यवहार अप्रिय हो जाता है। ये महिलाएं धन जोडने में माहिर होती हैं। ये महिलाएं मनी माइंडेट होती हैं और अपने पार्टनर को चरमसुख प्रदान करने वाली होती हैं। इनके बहुत सारे दोस्त होते हैं जो कि वक्त के साथ बदलते रहते हैं। इसके कारण इनका मन हमेशा इधर-उधर भागता रहता है।

Yashraj kaniya kumar, Numerologist 

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged women secrets
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in