white topaz : ज्योतिष शास्त्र (white topaz) में हर ग्रह के लिए अलग-अलग रत्नों के बारे में बताया गया है। शुक्र ग्रह (white topaz) को मजबूत करने और लग्जरी लाइफ के लिए हीरे के अलावा सफेद पुखराज धारण किया जाता है। इस रत्न के प्रभाव से सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में तमाम ऐशोआराम के साधन उपलब्ध हो जाते हैं। आइए जानते हैं सफेद पुखराज के फायदे, नुकसान और इसे धारण करने की सही विधि।
white topaz : धन और ज्ञान में होती है वृद्धि
इन राशि वालों की जिंदगी बेहाल करेंगे राहु-केतु Rahu Ketu
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सफेद पुखराज धारण करने से जीवन में संपन्नता आती है। साथ ही कला, संगीत, कलाकार, गायक, लेखक आदि सफेद पुखराज धारण कर सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में शुक्र अशुभ प्रभाव दे रहा है तो ऐसे में सफेद पुखराज धारण किया जा सकता है।
शनिदेव बरसाते हैं छप्परफाड़ पैसा, यदि घर में कर लिया ये काम Shami Plant
सफेद पुखराज के अन्य फायदे
जिन लोगों को संतान और पति के सुख का अभाव है तो पुखराज धारण करने से लाभ हो सकता है। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। इतनी ही नहीं, सफेद पुखराज विवाह में आ रही बाधा को दूर करने में भी सहायक होता है।
कब से शुरु होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि Chaitra Navratri 2022
किसे नहीं धारण करना चाहिए सफेद पुखराज?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सिंह राशि वालों को सफेद पुखराज नहीं पहनना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्र का इस राशि के साथ शत्रुता वाला संबंध रहता है। साथ ही कुंभ राशि के जातकों को भी इस रत्न को धारण करने से बचना चाहिए। इसके अलावा मकर राशि के जातकों को भी इस रत्न को पहनने से परहेज करना चाहिए।
Amalaki Ekadashi 2022 : आमलकी एकादशी, जानें महत्व और पूजा विधि
सफेद पुखराज धारण करने की विधि
सफेद पुखराज सुबह उठकर नहाने के बाद ही धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से पहले इस रत्न से संबंधित ग्रह के मूल मंत्र, बीज मंत्र या वेद मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इसके बाद ही इसे धारण करना चाहिए। सफेद पुखराज पुरुष को दाहिने हाथ में और महिला को बाएं हाथ में धारण करना चाहिए।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।