Weekly Horoscope
ज्योतिष जानकारी राशिफल

Weekly Horoscope अगले सात दिन इन राशि वालों की रहेगी बल्ले बल्ले

new year banner 2022 mob ganeshavoice.in Weekly Horoscope अगले सात दिन इन राशि वालों की रहेगी बल्ले बल्ले

Weekly Horoscope 10 to 16 January 2022 : इस सप्ताह में चंद्रमा मेष से मिथुन तक का राशि चक्र पूरा करेगा। चंद्रमा के अलावा और भी कई ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। (Weekly Horoscope) आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह Weekly Horoscope …

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
आप स्वयं को समर्थ और स्वतंत्र महसूस करेंगे। चंद्रमा आपको पैसों का फायदा करवाएगा। आप अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने को लेकर आपके पास नए विचार आ सकते हैं। नौकरी में आप कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। आंखों से जुड़ी समस्या आपको परेशान करेगी। बीमारी में पैसा भी खर्च होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरूआत में आप लगातार होने वाली हानि से परेशान रहेंगे। इस समय कहीं से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। कढ़ी मेहनत से एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करेंगे। आप अपनी बुद्धि से संकट को दूर करेंगे। किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। शीघ्र ही गृह स्थितियां पुन: पक्ष में आएंगी। ग्रहों का स्थिति आपके अनुकूल होती जाएगी। इस समय आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
शुरूआत में किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। इस समय लंबी यात्रा का टाल दें तो बेहतर रहेगा। पिता-पुत्र में किसी बात पर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपकी जिद के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। करियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वयं को थोड़ा रिलेक्स फील करेंगे। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है।

Surya Gochar इन लोगों के आने वाले हैं अच्छे दिन, मिल सकती है खुशखबरी!

कर्क राशिफल (Cancer Weekly horoscope)
लंबे समय से रूके काम या इंक्रीमेंट के समाचार मिल सकते हैं। शत्रु आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। पति-पत्नी के बीच तनाव गहरा सकता है। बिजनेस में भी मुश्किलों का सामना करना पडे़गा। सप्ताह के बीच में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके लिए शानदार साबित होगा। किसी बड़े आदमी से मुलाकात होगी, जो फायदेमंद साबित होगी। अपना काम निकलवाने के लिए आप हर तकनीक आजमां सकते हैं। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। इस समय किसी समारोह में जाने का भी मौका मिलेगा। किसी अन्य के मामलों में टांग न अड़ाएं। पिता से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी किसी बात पर विवाद हो सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo Weekly horoscope)
सप्ताह का पहला दिन थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। इसके बाद आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लगाएंगे। लाभ के साथ हानि, सुख के साथ दुख जैसे मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा पिछड़ सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। अतिरिक्त आय होने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा में परेशान हो सकते हैं। प्रयासों के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी।

Rats Problem घर में अचानक बढ़ गए हैं चूहे तो हो जाएं सावधान, देते हैं ये भयानक संकेत

तुला राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
बच्चों के साथ आपका व्यवहार ठीक नहीं रहेगा, इस कारण परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको इस समय थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। आप बड़ी तेजी से पेंडिंग काम निपटाएंगे। कोई उपलब्धि भी इस समय आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। घरेलू समस्याएं हावी रहेंगी। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। इस समय आपके भाग्य का सितारा चमक सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
संतान को लेकर चिंता हो सकती है। खर्च में बेतहाशा वृद्धि होगी। ऑनलाइन खरीदी में धोखा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव इस समय बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आएगा। इस समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। इंक्रीमेंट और मनचाही जगह तबादले के योग बन रहे हैं। इस समय आपको मान-सम्मान और पद भी मिल सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। ये आपके सपने साकार करने का समय है। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए संपर्क भी इस समय बनेंगे। खर्च की अधिकता के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमौजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। किसी को काम को धैर्य से करें।

Safed abir ke Upay बहुत अचूक है अबीर का यह उपाय, आसानी से मिलेगी नौकरी

मकर राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
शुरूआत में कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी को काम को पूरा करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। बेकार के कामों में समय और पैसा खराब हो सकता है। विद्यार्थियों को भी इस समय असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नए लोगों को मेल-मुलाकात हो सकती है। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। जीवन का आनंद उठाएंगे। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
संतान या परिवार के किसी सदस्य का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। निवेश में धोखा होने की संभावना है। बिना वजह ही लोग आपके दुश्मनी करेंगे। पैसों के मामले में सावधान रहने का समय है। बॉस आपके काम से खुश होंगे। किसी मित्र की सलाह आपके काम आ सकती है। इस समय बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी सूझबूझ से आप मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे।

मीन राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
आप लोगों के सामने अच्छे से पेश आएंगे। बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी। आप लक्ष्य पाने के लिए दूसरे तरीके भी उपयोग कर सकते हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में पहले से सुधार आएगा। ये समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आप खुले हाथों से पैसा खर्च करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in