Venus transit 2022 कन्या राशि शुक्र ग्रह (Venus Transit) की नीच राशि और मीन की उच्च राशि होती है। भरणी, पूर्वा फाल्गुनी (Venus Transit) और पूर्वाषाढ़ा जैसे नक्षत्रों के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ऐश्वर्य,विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। अगर मित्र ग्रह की बात करें तो बुध और शनि इनके मित्र ग्रह है जबकि सूर्य और चंद्रमा शत्रु माने जाते हैं। शुक्र एक राशि में करीब 23 दिनों तक रहता है। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए शु्क्र का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा…
Venus transit 2022
मेष राशि
इस राशि में शुक्र ग्रह का प्रवेश हो रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए ये फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ संबधों में मजबूती आएगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। करियर को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कुल मिलाकर शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।
मिथुन राशि
शुक्र का मेष राशि में जाना मिथुन राशि के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। 23 मई से 18 जून के बीच आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत आपको मिल सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के लोगों को इस समय सतान सुख का योग बन रहा है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और जीवन में हर तरह की खुशहाली बनी रहेगी।
धन में वृद्धि के लिए घर की तिजोरी में रखें ये 5 चीजें Astro Money Tips
किस फील्ड में मिलेगी आपको सफलता, जाने अपने लकी नंबर से Ank Jyotish
सिंह राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए किस्मत चमकाने वाला रहेगा। आप अपने काम से एक अलग पहचान बनाएंगे। इसी से आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके इस दौरान आपको मिलेंगे। इस समय आपका मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार की तलाश पूरी होगी। प्रॉपर्टी से भी लाभ के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
शुक्र का मेष राशि में जाने से इस राशि के लोगों मेंपॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे। अगर आप को वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये समय इसके लिए अनुकूल है। इस राशि वालों के प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। जीवन में रोमांस आने से रिश्ते और भी मजबूत होंगे। समय आपके अनुकूल है। सभी तरह के सुख इस समय आपको प्राप्त होंगे।
ग्रहों की दशा बनाती है व्यक्ति को आलसी, एक्टिव बनने के लिए करें ये उपाय Laziness Reason
मांग में सिंदूर भरने को लेकर कभी न करें ये गलती, छिन जाएगी घर की सुख-शांति! Sindoor Tips
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।