Capture copy 1 1
ग्रह गोचर नवग्रह राशिफल

Venus Transit 2021: शुक्रदेव कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों की लगेगी लाटरी

Venus Transit 2021: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रहों में गिना जाता है। शुक्र को वैवाहिक जीवन, कला, प्रेम और सौंदर्य समेत अन्य भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र लगभग हर 23 दिन में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। 22 जून को शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे और 17 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि 4 राशियां ऐसी हैं जिन पर शुक्र राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। शुक्र गोचर काल के दौरान इन राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Capture copy 1 1

 

मेष राशि
शुक्र का यह गोचर मेष राशि के जातकों शानदार परिणाम लेकर आएगा। इस अवधि में आपके सुखों में वृद्धि होगी। धन-जायदाद में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय आप घर अथवा वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का मन करेगा। आर्थिक रूप से आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलने के आसार होंगे। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

वृषभ राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ फलकारी साबित हो सकता है। गोचर के प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। इस अवधि में धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
इस अवधि में धन बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में मजबूती आएगी। किसी को दिया गया धन वापस मिल सकता है। आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। विदेशों में निवेश से भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी ये गोचर अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों को संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि
इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मन में किसी चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है। सफलता के लिए अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। आपकी सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी और कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा।

गुरुदेव बृहस्पति (Jupiter) कल से चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

सिंह राशि
इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ेंगे। इस दौरान भोग-विलास की कीमती वस्तुओं में धन खर्च होगा। इस अवधि में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। अत्यधिक यात्रा के कारण थकान का अनुभव कर सकते हैं। इस अवधि में आपके गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। ननिहाल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं।

कन्या राशि
इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रकार के व्यापार को शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा बहुत दिनों का दिया गया धन वापस आने की उम्मीद है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। हालांकि इसमें सावधानी बरतना भी लाजमी होगा।

तुला राशि
आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। गोचर के शुभ प्रभाव से आपकी नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
इस अवधि में आपको विदेशी संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। आप इस दौरान धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे। आप इस दौरान सराहनीय कार्य करेंगे। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा।

धनु राशि
आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हृदय और पेट संबंधी तंत्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यही योग आपको मान सम्मान भी दिलाएगा। आपके विरोधी नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें, बेहतर रहेगा कि काम निपटाने और सीधे घर आए। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग एवं उधार दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि
आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से मधुर संबंध स्थापित होंगे। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वहीं नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो उसमें कामयाबी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। वहीं आर्थिक क्षेत्र में भी शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में काम करने वालों को इस दौरान लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी।

कुंभ राशि
इस अवधि में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। उनके द्वारा रचाए गए षड्यंत्रों से दूर रहें। वहीं आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी सेहत की देखभाल करें। यदि कोर्ट कचहरी के मामले चल रहे हैं तो उन्हें कोर्ट से बाहर ही सुलझा लें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

मीन राशि
इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्य में आप रूचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो वह भी आसानी से सीख सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य में सफलता मिल सकती है।

शुक्र ग्रह के देवता इंद्र हैं
शास्त्रों में इंद्र को शुक्र ग्रह का देवता भी बताया गया है। शुक्र एक जल तत्व ग्रह है। इसका क्षेत्र दक्षिण पूर्व दिशा माना गया है। इसका रंग श्वेत और किशोर अवस्था का प्रतीक और इसकी सवारी अश्व है।

शुक्र रोग भी प्रदान भी करते हैं
जन्म कुंडली में शुक्र के अशुभ होने पर व्यक्ति को डायबिटीज, गुप्त रोग भी प्रदान करते हैं। इसके साथ शुक्र खराब होने पर दांपत्य जीवन में परेशानी और सुखों में भी कमी प्रदान करते हैं। शुक्र के साथ मंगल और राहु को शुभ नहीं माना गया है।

शुक्र को शुक्राचार्य भी कहा गया है
पौराणिक कथाओं में शुक्र को शुक्राचार्य बताया गया है। शुक्राचार्य दैत्यों के गुरु माने जाते हैं। इनके पिता का नाम महर्षि भृगु ऋषि था। शुक्राचार्य के पास ही संजीवनी बूटी की विद्या थी। ऐसा माना जाता है कि शुक्राचार्य भगवान शिव के उपासक हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को समर्पित है।

शुक्र का मंत्र (Shukra Mantra)

ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
ॐ शुं शुक्राय नमः
ॐ हृीं श्रीं शुक्राय नमः
शुक्र उपाय (Venus Remedies Astrology) शुक्र जब जन्म कुंडली में अशुभ स्थिति में हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-

महिलाओं को सम्मान और आदर देना चाहिए। धोखा नहीं देना चाहिए। दांपत्य जीवन को मधुर बनाना चाहिए। भगवान परशुराम की पूजा करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Tagged Venus Transit 2021
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in