Vastu Tips : अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी सभी चीजों में ऊर्जा होती है, जो किसी-ना-किसी तरह से आपको प्रभावित करती है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को लेकर भी कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो वास्तु अनुसार अपने घर में ये 5 तस्वीरें लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इन तस्वीरों को लगाने से घर में बरकत आती है और आपकी धन-दौलत में वृद्धि होती है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
भगवान की प्रतिमा
वास्तु के अनुसार अगर आपका हर वक्त बेवजह खर्चा होता रहता है तो इस समस्या से छुटाकारा पाने के लिए भगवान की प्रतिमा को घर में लगाना चाहिए। मान्यता है कि घर में भगवान क प्रतिमा लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती।
तैरती हुई मछली
घर में फिश एक्वेरियम रखना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप एक्वेरियम नहीं रखना चाहते तो घर में तैरती मछलियों की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप इस तस्वीर को मुख्य द्वार की बाई ओर लगा सकते हैं।
सफेद मूली से दूर होगी रुपये पैसे की तंगी, एक बार जरुर आजमाएं ये उपाय
उगते हुए सूरज
वास्तु के अनुसार घर में उगते हुए सूर्य की तस्वीर लगाना भी अच्छा होता है। इससे परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहता है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा आप अपने घर में पहाड़ या फिर झरने की तस्वीरें भी लगा सकते हैं।
बहता हुआ पानी
अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो घर में बहते हुए पानी की तस्वीर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के सदस्यों का भाग्य प्रबल होता है। आप चाहें तो समुद्र की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
क्या होता है पितृ दोष, इससे क्या परेशानियां हो सकती हैं? यहां जानिए उपाय
मेमने की तस्वीर
अगर आपके जीवन में लगातार परेशानियां बनी हुई हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या फिर ऑफिस में मेमने यानी भेड़ की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।