Surya Grahan 2022

इन लोगों को मुसीबत में डाल सकता है सूर्य ग्रहण, बचने के उपाय Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022 DEffect : साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 30 अप्रैल 2022 को शनिचरी अमावस्‍या के (Surya Grahan) दिन लग रहा है। यह ग्रहण वैसे तो भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका असर सभी 12 राशि वाले लोगों पर होगा। ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक 3 राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्‍छा नहीं है। उन्‍हें अपने जीवन के कई पहलुओं में नुकसान-परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्‍हें सतर्क रहने के साथ-साथ कुछ उपाय भी कर लेने चाहिए, ताकि वे ग्रहण के बुरे असर से बच सकें।

Surya Grahan 2022 DEffect सूर्य ग्रहण के दिन रहें सावधान

Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

मेष (Aries)- साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में ही लग रहा है। इसलिए इसका सबसे ज्‍यादा असर मेष राशि के जातकों पर हो होगा। उन्‍हें यह ग्रहण तनाव, शत्रुओं से हानि और कोई चोट दे सकता है। लिहाजा इस राशि के लोगों को इस दिन यात्रा करने से बचना चाहिए। वाहन या तो ना चलाएं और यदि चलाना पड़े तो सावधान रहें।

ऐसी रेखा वालों पर धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान Palmistry

पिता के लिए बेहद लकी होती हैं इस राशि की बेटियां! Zodiac Nature

कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है क्‍योंकि सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा मेष राशि में राहु के साथ रहेंगे। चूंकि चंद्रमा कर्क राशि के स्‍वामी हैं इसलिए उनकी राहु के साथ युति इस राशि वालों को परेशानियां देगी। वे तनाव, अज्ञात भय और नकारात्मकता के शिकार होंगे। जिसका असर उनके कामकाज पर भी दिखेगा। खर्चे बढ़ेंगे। बेहतर होगा कि यह समय धैर्य से निकालें और किसी से विवाद करने से बचें।

Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातकों को यह समय मान-सम्‍मान में हानि करवाएगा। इसलिए विवादों से दूर रहें वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। शत्रु भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। खर्च बढ़ेंगे, बजट बनाकर चलें।

सूर्य ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए करें उपाय

– सूर्य ग्रहण के नकारात्‍मक असर से बचने के लिए इन तीनों राशियों के लोग ज्‍यादा से ज्‍यादा समय भगवान की भक्ति में लगाएं। अपने ईष्‍टदेव की आराधना करें।

बहुत जल्द किस्‍मत बदल देता है यह रत्‍न! दूर करता है धन संकट Gemology

चेहरे पर इन जगहों पर तिल बयां करते हैं आपके कई राज Lucky Mole On Face

– गायत्री मंत्र का जाप करना बुरे असर से भी बचाएगा और लाभ भी देगा।

– अपनी सोच को सकारात्‍मक रखने की कोशिश करेंं

– ग्रहण के बाद स्‍नान करें। साथ ही दान अवश्‍य करें। ग्रहण के बाद सफाई कर्मचारियों, मजदूरों को दान करने से ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ता है।

Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।