share market
एस्ट्रो न्यूज ज्योतिष जानकारी राशिफल

जानिए फरवरी में कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल, क्या रहेगी तेजी मंदी share market

share market : ज्योतिष शास्त्र का वायदा व्यापार से गहरा संबंध है। (share market) हाजिर एवं वायदा बाजार पर राजनीतिक, सामाजिक, प्राकृतिक एवं आजकल अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं का प्रभाव भी अवश्य पड़ता है। कुशल व्यापारी को अपने वर्तमान विशोंतरी ग्रहदशा तथा आर्थिक सामर्थ को ध्यान में रखते हुए ही व्यापार करना चाहिए। आज हम जानेंगे कि फरवरी 2022 में भारतीय शेयर बाजार (share market) का क्या हाल रहेगा। साथ ही यह भी देखेंगे कि फरवरी माह में किन वस्तुओं में तेजी मंदी बनी रहेगी।

share market Febuary 2022

share market
share market

इस पूरे महीने 6 राशि वालों पर बरसेगा पैसा February planets transit

फरवरी माह के आरंभ में 1 फरवरी को भौमवती अमावस्या रही तथा मासारंभ कुंभ में भी सूर्य, बुध, शनि का मकर राशि में योग बना हुआ है। ग्रह स्थिति किरयाना वस्तुओं में तेजी की तरफ संकेत दे रही है।

6 फरवरी को सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में आने से बैंकिंग शेयर, सोना, चांदी, तांबा, सभी किरयाना वस्तुओं में घटाबढ़ी के बाद अच्छी तेजी का रुख बना रहेगा। 8 फरवरी को राहु कृतिका, 2 तथा केतु विशाखा 4 में आने से सोना, चांदी, तेल, तिलहन, गेहूं, चना, चावल आदि अनाजों में शीघ्र ही तेजी आने की संभावना है।

श्रीकृष्ण को प्रिय है बसंत, इन मंत्रों के जाप से खत्म होंगे बुरे दिन Basant 2022

12 फरवरी को कुंभ राशि में आकर गुरु बृहस्पति के साथ मेल करेगा। किरयाना वस्तुओं में विशेष घटाबढ़ी चलेगी। कुछ वस्तुओं, जिन्सों में तेजी तथा कुछ में मंदी बनी रहेगी। व्यापारी सावधानी पूर्वक धीरे धीरे आगे बढ़ सकते हैं। घी, तेल, तिलहन, नमक, सरसो, राई में तेजी बनेगी। रुई, पाट, अलसी, अरंड, गेहूं आदि अनाज, गुड़, शक्कर, खांड, सोना, चांदी में पहले मंदी और फिर बार में तेजी बनेगी।

16 फरवरी को गुरु बृहस्पति शतभिषा 4 में आने से सोना, चांदी आदि वस्तुओं, गेहूं आदि अनाज, हल्दी व घी में मंदी बनी रहेगी। 17 फरवरी को शनि धनिष्ठा नक्षत्र में आने से राई, जौं, गेहूं, मोठ, चावल, मूंग, उड़द, मसूर, बाजरा, ज्वार में तेजी। क्रूछ आयल के भाव कुछ कम होंगे। शक्कर, गुड़ व खांड में मंदी रहेगी।

आएगा बेशुमार पैसा, घर की उत्तर दिशा में लगा लें ये खास पौधा Morpankhi

19 फरवरी को सूर्य शतभिषा नक्षत्र तथ बुध श्रवण नक्षत्र में आएगा। शेयर बाजार, किरयाना, वस्तुओं व सभी धातुओं के भावों में तेजी का रुख बनेगा। सोना, चांदी, सूत, कपड़े, तिल, तेल, तिलहन, अरंड, सरसो, हींग, जायफल, दाख, छुआरा, सौंठ, हल्दी, गेहूं व गुड़ के भावों में विशेष तेजी बनेगी।

21 फरवरी को शनि पूर्व में उदय होगा। रुई, शेयर्स, क्रूड आयल, अलसी, सरसो, अरंड, बिनौला, मूंगफली में मंदी रहने की संभावना है। लोहा, जिन्स, सीसा, काले रंग के पदार्थ, लहसुन, चावल, गुड़ व खांड में तेजी बने रहने की संभावना है।

इन लोगों की लाइफ में होगा बड़ा बदलाव, जानिए अपनी राशि Mercury Transit

22 फरवरी को मंगल तथा शुक्र उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र में परस्पर मेल करेंगे। रुई, घी, धान्य, चावला आदि, तेल, सरसो, उड़द, में विशेष तेजी बनेगी। गुड़, खांड, अलसी, अरंड, में मंदी का योग होने पर भी तेजी बनेगी।

24 फरवरी को गुरु पश्चिम में अस्त होने से रुई तथा शेयर बाजार में विशेष तेजी बनेगी। सोना, चांदी, अनाज आदि में मंदी बनेगी।

26 फरवरी को मंगल मकर राशि में आकर बुध एवं शनि के साथ मेल करेगा। धातुओं, किरयाना बाजार में प्रबल तेजी का वातावरण बनेगा। सोना, रुई, चांदी, तांबा, गुड़, खांड, घी, तेल, अलसी उन, में अच्छी तेजी बनेगी।

करियर में खूब तरक्‍की करते हैं 3 राशियों के लोग zodiac sign

27 फरवरी को शुक्र भी मकर राशि में आकर मंगल, बुध व शनि के साथ चतुर्ग्रही, योग बनाएगा। यह योग बाजार में भयानक उथल पुथल ला सकता है। राजनीतिक उथल पुथल के कारण शेयर बाजार तथा किरयाना बाजार को प्रभावित करेगा। शेयर बाजार में तेजी के जबरदस्त योग बनने के बावजूद बाजार सीमित दायरे में ही उपर आ पाएगा। गुड़, खांड, घी, गेहूं, चना आदि सभी अनाजों तथा सोना, चांदी, तांबा आदि धातुओं में तेजी का झटका लगेगा।

share market
share market

विशेष : फरवरी माह के अंतिम तीन दिन बनने वाली तेजी में तुरंत साथ साथ मुनाफा लेते जाएं। अचानक बाजार मंदी की तरफ अपना रुख कर सकता है।

महेश कुमार शिवा, वैदिक ज्योतिषी एवं अंक शास्त्री

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in