Saptahik Rashifal : यह सप्ताह (Saptahik Rashifal) मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में तरक्की दिलाएगा। वहीं (Saptahik Rashifal) वृषभ और मकर राशि के जातकों को लाइफ पार्टनर का साथ दिला सकता है। आइए जानते हैं कि अगला सप्ताह (11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022 तक) सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
Saptahik Rashifal
वास्तु के इन नियमों का पालन करने से आती है सुख-समृद्धि Vastu Tips 2022
मेष (Aries): इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी अपने अधीनस्थ लोगों से अच्छा सहयोग हासिल होगा। आपको अच्छा धन-लाभ पाने के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में भाग्य का साथ हासिल होगा। आपकी ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे. परिवार और मित्र वर्ग आपकी हर संभव मदद करेंगे।
वृषभ (Taurus): इस सप्ताह आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन-लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, जीवनसाथी और संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। आप अविवाहित है तो इस सप्ताह विवाह के योग बन रहे है। इस सप्ताह विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे।
मिथुन (Gemini): इस सप्ताह कानूनी विवाद व अदालती मामलों में सफलता मिलेगी। कामकाज तरक्की पर होगा। आप विपरीत स्थिति से निपटने के लिए हमेशा अपने साहस और धैर्य का उचित इस्तेमाल करेंगे। भागीदारी में किए गए काम आपको सफलता प्रदान करेंगे। धन कमाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। ईश्वरीय सहायता आपके साथ है।
धन आने पर कभी ना करें ये काम, नाराज होकर चली जाती हैं मां लक्ष्मी Life Mantra
कर्क (Cancer): इस सप्ताह सरकारी क्षेत्र में उन्नतिदायक फल प्राप्त होंगे। व्यापारिक यात्राएं होंगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। संतान की शिक्षा पर अधिक धन खर्च होगा। संतान सुख उत्तम बना रहेगा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय या फिर नौकरी में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पद पर आसीन लोगों के साथ आपके संबंध बनेंगे।
सिंह (Leo): इस सप्ताह आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों को परास्त करने में सक्षम होंगे। आपकी ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको परिवार का अच्छा सुख मिलेगा. आप भाई-बंधुओं के बारे में थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस सप्ताह मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
कन्या (Virgo): इस सप्ताह आपको राजनीति में सफलता प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं तथा राजकीय सेवा में उच्च पदस्थ लोगों से मित्रता होगी। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। आपको सरकार द्वारा धन लाभ होगा। इस सप्ताह सभी सुविधाएं आपको मिलेंगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा रहेगा।
दूर होंगे हर संकट, हनुमान जन्मोत्सव पर जरूर करें ये 5 काम hanuman janmotsav 2022
तुला (Libra): यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके स्वभाव एवं व्यवहार में परिपक्वता देखने को मिलेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आपकी वाणी में मिठास होगी जिसके कारण आप दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सक्षम होंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहेगा और चारों तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। उच्च श्रेणी के लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ का सुख हासिल होगा परंतु काम का दबाव बढ़ने के कारण तनाव महसूस करेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं।
धनु (Sagittarius): इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में सफलता नहीं मिलेगी। उच्च पद पर विराजमान लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। परिवार का सुख मिलेगा। इस सप्ताह उच्च पदासीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। परिवार के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल बनेगा। आप अपनी प्रतिभा और वार्तालाप की निपुणता की वजह से दूसरों के बीच चर्चा का कारण बनेंगे।
रुठी हुई किस्मत भी बदल देते हैं ये उपाय, जरुर आजमाएं Astro Remedy 2022
मकर (Capricorn): इस सप्ताह परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहेगा, मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपका कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों एवं नेक कार्यों में पूरी श्रद्धा के साथ अपना सहयोग देंगे। अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। प्रसिद्धि मिलने के योग हैं। लोगों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनेंगे।
कुंभ (Aquarius): इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। धन की जरूरत पड़ सकती है इसलिए आप कर्ज लेने की सोच सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मतभेद देखने को मिल सकते है। इस सप्ताह कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में जीत हासिल होगी। नौकरी-व्यवसाय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मीन (Pisces): इस सप्ताह आपका नेक कामों और दान-धर्म में पैसा खर्च होगा। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों से हर संभव सहयोग मिलेगा। आप चतुराई से हर कार्य को आसानी से करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह धर्म-कर्म के कामों में आपका झुकाव रहेगा। परिवार की ओर से सुख और सहयोग मिलेगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।