Capture 1 1
राशिफल सामुद्रिक शास्त्र

पैरों के आकार से जानिए कैसा है सामने वाले व्यक्ति का नेचर samudrik shastra

samudrik shastra : सामुद्रिक विद्या के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के लिए विशेष लक्षण बताए गए हैं। अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम होते हैं और इनसे भविष्य की जानकारी भी मिलती है।

Capture 1 1

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

1. दूसरों पर हावी होने का स्वभाव
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे से घटते क्रम में उंगलियां होती हैं, वे लोग दूसरों पर हावी होने का प्रयास करते हैं। ऐसे पैर का शेप व्यक्ति को अधिकार जताने वाला बनाता है। इस प्रकार के पैर वाले लोग यही चाहते हैं कि हर जगह उन्हें पूरा मान-सम्मान मिले और सभी उनकी बात का पालन करें।

पत्नी के 5 काम करने से आता है पति का अच्छा समय, बरसता है धन Money

2. कठिन परिश्रम करने वाले लोग
जिन लोगों के पैर में अंगूठा और उसके पास की दो उंगलियां बराबर हों और शेष उंगलियां छोटी हों तो व्यक्ति कठिन परिश्रम करने वाला होता है। ऐसे लोग अपने श्रम के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। श्रम के बल पर ही इन्हें मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। ऐसे पैर वाले इंसान दूसरों के कार्य की सराहना भी करते हैं और इन्हें कर्मशील लोग विशेष रूप से पसंद होते हैं। इस प्रकार के पैर का शेप होने पर व्यक्ति घर-परिवार में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छी तरह से करता है। इन्हें श्रम के बल पर ही कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।

सुबह के वक्त इन अंगों में खुजली होने का विशेष महत्व, मिलते हैं कई लाभ

3. अद्भुत ढंग से करते हैं कार्य
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक बड़ी होती हैं और शेष उंगलियां छोटी होती हैं, वे लोग किसी भी काम को यूनिक तरीके से करना पसंद करते हैं। कार्यों के संबंध में इनकी प्लानिंग बहुत अलग और श्रेष्ठ होती है। अपनी योजनाओं के बल पर इन्हें विशेष स्थान भी मिलता है। घर-परिवार में भी इन लोगों को विशेष सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

अनेक पुरुषों से संबंध रखती है इस तरह के दांत वाली स्त्री

4. शांति प्रिय होते हैं ये लोग
जिन लोगों के पैर में अंगूठा लंबा और शेष उंगलियां छोटी हों और उंगलियों की लंबाई बराबर हो तो व्यक्ति कूल माइंड होता है। इन्हें किसी भी काम को ठंडे दिमाग से करना पसंद होता है। ये लोग कभी भी एकदम आवेश में नहीं आते हैं। ये लोग विरोधियों पर शांति के साथ ही विजय प्राप्त करने वाले होते हैं। शांति प्रिय होने के कारण ये लोग कभी-कभी आलसी भी हो जाते हैं। इसी आदत की वजह से कार्यों में देरी भी हो सकती है।

लड़कियों की हंसी में छिपे होते हैं गहरे राज, जानिए क्या कहती है उनकी मुस्कान 

5. ऊर्जावान होते हैं ऐसे लोग
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक लंबी, उसके बाद दूसरे उंगली थोड़ी छोटी और शेष उंगलियां और छोटी हों तो व्यक्ति ऊर्जावान होता है। आमतौर ऐसे लोग क्रेजी होते हैं। ये किसी भी काम को पूरे जोश और ऊर्जा के साथ पूरा करते हैं। क्रेजी होने की वजह से इन्हें पागलपन और मस्ती करना भी काफी पसंद होता है। ये लोग जीवन का पूरी तरह आनंद लेते हैं। हमेशा प्रसन्न रहते हैं और दूसरों को खुश रखने का प्रयास करते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in