waist size and samudrik shastra 1 1
राशिफल सामुद्रिक शास्त्र

लड़कों की कमर से जानिए कैसा होता है उनका नेचर, कैसा मिलता है लाइफ पार्टनर : samudrik shastra

waist size in samudrik shastra : सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी चीज हैं जो लोगो के शरीर की बनावट के आधार पर उसका नेचर और फ्यूचर बता सकता हैं। इसी samudrik shastra शास्त्र के आधार पर आज तक आप ने पतली कमर वाली लड़कियों के स्वभाव के बारे में कई बार पढ़ा और सुना होगा, लेकिन क्या आप ने सोचा हैं कि पतली कमर वाले लड़के नेचर में कैसे होते हैं? आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अलग अलग कमर साइज़ के लड़को का नेचर और भविष्य किस टाइप का होता हैं। साथ ही हम ये भी जानेगे कि कमर साइज़ के आधार पर इन लड़कों को जीवन में कैसा लाइफपार्टनर मिलता हैं।

waist size and samudrik shastra 1 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

सामान्य कमर वाले लड़के:
जिन लड़कों की कमर का साइज़ सामान्य होता हैं उनका जीवन काफी व्यवस्थित चलता हैं। ये लड़के अपनी लाइफ में कुछ नियम कायदे बना के चलते हैं। इनका स्वास्थ भी बहुत कम खराब रहता हैं। ये अधिकतर मामलों में एक सुखी और सेहतमंद लाइफ जीते हैं। सामान्य कमर वाले लड़को को सुंदर लाइफपार्टनर मिलता हैं। ये लाइफपार्टनर उनके प्रति वफादार रहता हैं और जीवन के हर मोड़ पर उनका साथ देता हैं।

रोचक तथ्य : परमाणु बम से भी खतरनाक थे दानवीर कर्ण के ये अस्त्र शस्त्र

मोटी कमर वाले लड़के:
जिन लड़कों की कमर का साइज़ मोटा होता हैं उन्हें लाइफ में काफी स्ट्रगल करना पड़ता हैं। इन लड़को को जीवन में कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती हैं। इनकी किस्मत भी कई बार इन्हें धोखा दे जाती हैं। ये जितना कमाते नहीं हैं उससे ज्यादा पैसे इनके खर्च हो जाते हैं। पैसा इनके पास टिकने का नाम नहीं लेता हैं। यदि इनके लाइफपार्टनर की बात करें तो वो काफी सीधा साधे नेचर की होती हैं। ये अपने पति से दबकर रहती हैं और उनके मामलो में ज्यादा हस्तक्षेप भी नहीं करती हैं।

इन राशि वालों का होता है प्रेम विवाह, जानिए आपकी राशि तो नहीं ? Love marriage

बहुत ज्यादा मोटी कमर वाले लड़के:
जिन लड़कों की कमर का साइज़ सामान्य मोटापे से भी बहुत अधिक ज्यादा होता हैं वे हंसमुख नेचर के होते हैं। इन्हें जीवन में सफलता भी खूब मिलती हैं। इनका भाग्य भी इनका साथ देता हैं। हालाँकि स्वास्थ की दृष्टि से इनका समय ठीक नहीं रहता हैं। खासकर कि बुढापे में इन्हें कई प्रकार की हेल्थ सम्बंधित समस्याओं से जूझना पड़ता हैं। इन लड़कों को मजाकिया नेचर वाली लाइफपार्टनर मिलती हैं।

इन बातों से चली जाती है घर की सुख सृ​मद्धि, आप भी ​रखिए ध्यान… Laxmi

पतली कमर वाले लड़के:
सामुद्रिक शास्त्र की माने तो पतली कमर वाले लड़को का दिमाग बहुत तेज़ और चतुर होता हैं। ये अपनी बुद्धि से कई सारे काम समय के पहले ही निपटा लेते हैं। इनका तेज़ दिमाग इन्हें जीवन में सफलता का स्वाद चखने में भी मदद करता हैं। पतली कमर वाले लड़को को जो लाइफपार्टनर मिलती हैं वो मिजाज में थोड़ी शक की नेचर की होती हैं।

टेंशन और डिप्रेशन से बाहर निकलने के 5 सरल टिप्स : depression

ज्यादा पतली कमर वाले लड़के:
जिन लड़कों की कमर बहुत अधिक पतली होती हैं वे अक्सर गलत लोगों की संगत में फंस जाते हैं। इनके लाइफ में बिगड़ने के चांस भी अधिक रहते हैं। ऐसे में इनकी लाइफपार्टनर को इनके हर एक कदम पर नज़र रखनी चाहिए।

कमर में गुड्डा:
जिन लड़कों की कमर में गुड्डा होता हैं वे जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। इन लड़कों का भाग्य काफी प्रबल होता हैं। ये जिस भी काम में हाथ डालते हैं वहां सफलता हासिल करते हैं। इन लड़कों के लिए बिजनेस करना काफी लाभकारी माना जाता हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in