Ram Navami 2022: चैत्र महीने के (Ram Navami) शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसे रामनवमी (Ram Navami) के तौर पर मनाया जाता है। यह चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है। इस साल रामनवमी 10 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी। नवमी तिथि 9 अप्रैल की देर रात 01:23 बजे से शुरू होगी और 11 अप्रैल को की दोपहर 03:15 बजे तक रहेगी। रामनवमी के दिन देशभर के राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन किए गए कुछ खास उपाय जीवन को खुशियों से भर सकते हैं।
Ram Navami 2022 : रामनवमी 2022 पूजा शुभ मुहूर्त
नवरात्रि में किस्मत चमकाते हैं लाल किताब के ये अचूक उपाय Navratri 2022
9-10 अप्रैल को करें ये उपाय, देवी मां दूर करेगी हर परेशानी Navratri Ke Upay 2022
रामनवमी के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल को सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:39 तक है। इसी मुहूर्त में मंदिरों में राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 12:53 तक केवल 49 मिनट का रहेगा।
रामनवमी के दिन कर लें ये उपाय (Ram Navami Upay)
संकटों से बचाव का उपाय:
यदि आप जीवन में किसी संकट से घिरे हुए हैं तो रामनवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करना आपको कष्टों से राहत देगा।
दुखों से निजात पाने का उपाय:
दुख के समय में प्रभु की आराधना करना व्यक्ति को सकारात्मकता और धैर्य देता है। रामनवमी के दिन शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम की पूजा करना और राम स्तुति ‘श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन…’ करना दुख-कष्टों से निजात दिलाता है।
भगवान शिव के पसीने से प्रकट हुए थे ये देव, जानें कैसे Mangalnath Temple
मनोकामनाएं पूरी करने का उपाय:
रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की आराधना करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं। लिहाजा रामनवमी के दिन हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ करें, ऐसा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सुख-समृद्धि पाने का उपाय:
राम नाम में बहुत शक्ति होती है। रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का पूजन करना और राम नाम का जप करना जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।
घर में रखी ये मूर्तियां आपको बना सकती हैं मालामाल! Vastu Shastra 2022
पुण्य प्राप्ति का उपाय:
पापों का नाश करने और पुण्य प्राप्ति के लिए रामनवमी के दिन रामायण या रामचरितमानस का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।