Rahu Transit 2022

राहु का गोचर, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन Rahu Transit 2022

Rahu Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र (Rahu Transit) के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है। (Rahu Transit) इस परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु 12 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु देव के गोचर से इन क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ता है।

Rahu Transit 2022

Rahu Transit 2022
Rahu Transit 2022

इसलिए राहु ग्रह का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको अच्छा धनलाभ और करियर में तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सी हैं।

अप्रैल 2022 में 9 ग्रह बना रहे धन राज योग, इन लोगों को होगा धनलाभ 

हथेली की बनावट खोलती है जीवन के गहरे राज, जानें कैसे Palm shape

मिथुन राशि:
आपके लिए राहु देव का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपके आय और लाभ स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। विदेश से धनलाभ हो सकता है। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। लाभ के संकेत दिख रहे हैं।

रात में भूलकर भी ना करें ये जरूरी काम, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज Vastu Shastra

कर्क राशि:
इस राशि के लोगों का 12 अप्रैल से अच्छा समय शुरू हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपके दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे करियर और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार में भी फायदा हो सकता है।

केतु के गोचर से इन राशि वालों को मिलेगा धनलाभ Ketu Gochar 2022

मीन राशि:
आपके लिए राहु ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए अनुकूल है। फायदा हो सकता है।

Rahu Transit 2022
Rahu Transit 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।