Rahu ketu : ज्योतिषियों की मानें तो राहु-केतु (Rahu ketu) के राशि बदलने से लोगों की नौकरी और व्यापार में बदलाव (Rahu ketu) होने के योग बन रहे हैं। साथ ही मंहगाई भी लगातार बढ़ती रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में दोनों ग्रहों को क्रूर ग्रह कहा गया है। इनके प्रभाव से दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बनी रहेगी। आगे जानिए राहु-केतु के राशि परिवर्तन का कैसा होगा देश-दुनिया पर असर…
Rahu ketu
राहु के राशि परिवर्तन का असर…
1. राहु के मेष राशि में प्रवेश करने से प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रहेगी। देश-दुनिया में बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेंगे। गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। बारिश कम होने से कुछ स्थानों पर अकाल की स्थिति बन सकती है।
2. ज्योतिषियों के अनुसार, देशी की सीमाओं पर भी राहु का प्रभाव माना जाता है, इसलिए सीमावर्ती देशों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। राहु दिग्रभ्रमित भी करता है यानी राह से भटकाता है। कुछ लोगों पर इसका असर भी दिखाई देगा।
यदि बनना चाहते हैं अमीर, तो गर्मी में इन वस्तुओं का दान करें Astro Tips
सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए कैसे करें चैत्र पूर्णिमा का व्रत Chaitra Purnima 2022
3. राहु की वजह से लोगों के कामकाज में परिवर्तन आता है, इसलिए कुछ लोगों के ट्रांसफर भी हो सकते हैं या नौकरी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
4. राहु की वजह से तेज गर्मी पड़ेगी। इसलिए इस समय खान-पान पर विशेष रूप से नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो पेट से संबंधित बीमारी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।
केतु के राशि परिवर्तन का असर…
1. केतु पारिवारिक विवाद का कारण बनता है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में ये अशुभ स्थिति मे है, उनके परिवार में संघर्ष की स्थिति बन सकती है।
कर्ज के बोझ से हैं परेशान तो अजमाएं लाल किताब के ये उपाय Lal Kitab ke Upay
गुरु और शुक्र की युति से दुनिया भर में बदलेंगे समीकरण! Astrology
2. केतु के कारण लोग बिजनेस में गलते फैसले ले सकते हैं। साथ ही पैसों के लेन-देन में भी नुकसान हो सकत है। निवेश में जोखिम भरे फैसले सोच-समझकर करें।
3. केतु के राशि परिवर्तन से कुछ लोगों के कामकाज की गति तेज हो सकती है यानी काम का बोझ बढ़ सकता है। इस वजह से उनके स्वभाव में उग्रता आ सकती है जो इनके लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।